अंबिकापुर

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ

Mainpat Double Murder Case: पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल, रिश्तेदार के घर पत्नी व उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख वारदात को दिया था अंजाम
2 min read
Mainpat Double murder accused arrested
Ambikapur News, पुलिस गिरफ्त में डबल मर्डर का आरोपी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। मैनपाट के ग्राम बिसरपानी में 17 अगस्त की रात एक युवक ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी की फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी थी। युवक को पहले से ही शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से चक्कर चल रहा है। इसी बीच रात को वह अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा तो वहां पत्नी व उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत (Obscene Condition) में मिले। इसके बाद वह आगबबूला हो गया और वहां पड़े फावड़े से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। मामले का पता तब चला जब रिश्तेदार दूसरे दिन अपने घर पहुंचा। उसने दोनों की लाश पड़ी देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में फरार आरोपी को वारदात के चौथे दिन गिरफ्तार का जेल भेज दिया।

दरअसल मैनपाट (Mainpat murder case) के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिसरपानी दारापारा निवासी आरोपी बाबूलाल मझवार पत्नी नईहारो मझवार पर चरित्र शंका करता था। बाबूलाल मझवार 17 अगस्त की शाम को खेत की ओर गया था। इधर उसकी पत्नी नइहारो गांव में ही सोमारू मझवार के घर चली गई।

वहां गांव का ही बेंजे बड़ा भी पहुंच गया। दोनों कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। इधर बाबूलाल खेत से वापस आया तो घर में उसकी पत्नी नहीं थी। वह खोजते हुए सोमारू के घर चला गया। जहां तीनों बैठकर आग ताप रहे थे। इस दौरान तीनों के बीच विवाद हो गया।

Ambikapur News, आरोपी बाबूलाल मझवार (Photo- Patrika)

विवाद बढ़ता देख सोमारू वहां से भाग कर अपने दूसरे घर में चला गया। सुबह आया तो कमरे में नइहारो व बेंजे बड़ा की लाश पड़ी थी। सिर व शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। उसने घटना (Murder case) की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

Murder in Illegal relation: चरित्र शंका पर हत्या

कमलेश्वरपुर पुलिस ने गवाहों के कथन लेने पर जानकारी मिली की बाबूलाल मझवार ने ही पत्नी नइहारो व बेंजे बड़ा की हत्या की है। वारदात के अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। घटना के चौथे दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान बाबूलाल ने पुलिस को बताया कि पत्नी नइहारो व बेंजे बड़ा के बीच अवैध संबंध (Ambikapur Double Murder Case) था।

इसलिए वह पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। घटना दिवस इसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में फावड़े से हमला कर दोनों की हत्या करने की बात उसने स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
21 Aug 2026 08:11 pm
Published on:
21 Aug 2026 08:11 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर

Minister Statement Video: मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- मुस्लिम समाज के लोग गरबा में न जाएं, …तो पहचान कर कराएं एफआईआर

Ambikapur Snake Bite: युवक की नींद खुली तो शर्ट में घुसा था सांप, खोलकर झटका दिया तो साथ सो रही पत्नी के ऊपर गिरा, हुई मौत

Elephants in Surguja: शौच के लिए निकले बुजुर्ग को हाथी ने मारी लात, बाल-बाल बचा, महेशपुर-मानपुर मार्ग किया गया बंद