अंबिकापुर

Wife murder: पत्नी ने शराब पीने के लिए रुपए नहीं दिए तो मार डाला, पुलिस ने पति को भेजा जेल

Wife murder: अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम, हाथ-मुक्के व डंडे से की थी बेदम पिटाई, दीवार से सिर टकरा जाने से आई थी गंभीर चोटें
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2024, 9:29 PM IST
Wife murder
Husband arrested

बतौली. पत्नी की हत्या (Wife murder) के मामले में बतौली पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी 8 दिसंबर को शराब पीने के लिए पत्नी से रुपए मांग रहा था। नहीं देने पर डंडे व हाथ मुक्के से पत्नी के साथ मारपीट की थी। इस दौरान महिला का सिर दीवार से टकरा जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 10 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरिमकेला निवासी सनमुनी 40 वर्ष का पति पहल राम शराब पीने का आदी है। वह 8 दिसंबर को शराब पीने के लिए पत्नी (Wife murder) से रुपए मांग रहा था। रुपए नहीं देने से नाराज होकर रात करीब 8 बजे पहल राम पत्नी के साथ डंडे व हाथ मुक्के से मारपीट करने लगा।

इस दौरान महिला का सिर दीवार में टकरा गया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 10 दिसंबर को महिला की मौत (Wife murder) हो गई थी।

Wife murder: जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार

महिला की मौत के बाद सीतापुर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच के लिए डायरी बतौली पुलिस को भेजा था। मर्ग जांच के बाद बतौली पुलिस ने आरोपी पति पहल राम (Wife murder) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
14 Dec 2024, 9:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी