अंबिकापुर

Wife threw in burning straw: मुर्गा बनाने की बात को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्नी को जलते पुआल में फेंका

Wife threw in burning straw: पति लेकर आया था चिकन, पत्नी बोली- पूरे परिवार के साथ खाएंगे लेकिन पति ने दोस्तों को ही खिलाने की बात कही तो हो गया विवाद
less than 1 minute read
Wife threw in burning straw
प्रतीकात्मक तस्वीर

अंबिकापुर. कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खैरबार में मुर्गा बनाने की बात को लेकर हुए विवाद ने युवक ने पत्नी को मारपीट कर जलते हुए पुआल में फेंक (Wife threw in burning straw) दिया। इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना २ दिसंबर की रात की है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिस्चार्ज होने के बाद महिला ने पति के खिलाफ मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।

शहर से लगे ग्राम खैरबार निवासी राजमनि पति गुलाब 2 दिसंबर की रात घर पर थी। रात करीब 9 बजे उसका पति मुर्गा लेकर घर आया। यह देख पत्नी ने कहा कि मुर्गा घर में ही बनाते हैं और परिवार के सभी लोग खाएंगे। जबकि उसके पति का कहना था कि मुर्गा (Wife threw in burning straw) अपने दोस्तों के साथ बनाएंगे और खाएंगे।

इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पति ने पत्नी की पिटाई (Wife threw in burning straw) शुरु कर दी और उसे खींचते हुए घर से बाहर ले गया। यहां पहले से पुआल के ढेर में लगी आग में उठाकर फेंक दिया। महिला के चिल्लाने पर उसके जेठ का बेटा पहुंचा और उसे पुआल से बाहर निकाला।

इस दौरान महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 दिन तक चले इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आया।

Wife threw in burning straw: थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद शुक्रवार को महिला ने पति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट (Wife threw in burning straw) दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति गुलाब के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Updated on:
20 Dec 2025 03:15 pm
Published on:
20 Dec 2025 03:15 pm
Also Read
View All
Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर