अंबिकापुर

माता-पिता ससुराल पहुंचे तो कराह रही थी बेटी, पूछा तो बताई पति की ये घिनौनी करतूत फिर हो गई मौत

दामाद ने मोबाइल पर कॉल कर सास-ससुर को दी थी जानकारी, पुलिस ने संबंधित थाने को भेजी डायरी
less than 1 minute read
Murder
Murder

अंबिकापुर. शराब के नशे में पति ने 1 नवंबर को पत्नी की लाठी-डंडे से बेदम पिटाई कर दी। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पति उसे इलाज कराने की बजाय घर में ही छोड़ दिया। उसने सास-ससुर को कॉल कर बताया कि उनकी बेटी की तबियत खराब है, आकर देख लीजिए। सूचना पर मां-बाप जब पहुंचे तो बेटी दर्द से कराह रही थी।

उसने पति द्वारा मारपीट किए जाने की बात बताई। फिर माता-पिता ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम ससौली निवासी उर्मिला पैकरा की शादी चाठुल राम से 7 साल पहले हुई थी। शादी के बाद चाठुल पत्नी के साथ अंबिकापुर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम करता था। वह शराब के नशे में आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। १ नवंबर को चाठुल शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

गुस्से मे आकर उसने पत्नी की लाठी-डंडे से बेदम पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पति उसका इलाज कराने की बजाय घर पर ही छोड़ दिया। फिर उसने मोबाइल पर पत्नी के माता-पिता को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है, आकर देख लीजिए।


माता-पिता से बेटी बोली- पति ने बहुत मारा है
सूचना पर मां-बाप अपनी बेटी से मिलने पहुंचे। बेटी को देख कर दोनों के होश उड़ गए। वह दर्द से कराह रही थी। उसने माता-पिता को बताया कि पति ने उसकी बेदम पिटाई की है।

यह सुनते ही दोनों उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शिकायत डायरी संबंधित थाने को सौंप दी है।

Updated on:
03 Nov 2018 07:03 pm
Published on:
03 Nov 2018 07:03 pm
Also Read
View All
Ambikapur Crime: स्कूटी से भांजे को लगी ठोकर तो मामा ने दोस्त के साथ मिलकर बैट से मारा, चाकू से भी हमला, 1 गिरफ्तार

BJP Leader Externment: भाजपा नेता ने पटवारी के सिर पर दे मारी थी कुर्सी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया जिलाबदर, इन 6 जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध

Ambikapur News: किराए के मकान में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने 3 दिन बाद ही ब्वायफ्रेंड को कर लिया गिरफ्तार

Ambikapur Dilapidated Roads: मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव कर की नारेबाजी, कहा- कब बनेंगीं अंबिकापुर की जर्जर और गड्ढे वाली सडक़ें? See Video

IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?