अंबिकापुर

Woman cut throat: सब्जी काटने वाले परसुल से महिला ने काटा अपना गला, बह निकली खून की धार, मौत

Woman cut throat: महिला से किस कारण से गला काटकर आत्महत्या की, इसका फिलहाल नहीं चल सका है पता, लाया गया था शहर के निजी अस्पताल

less than 1 minute read
Woman dead body (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। लुंड्रा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने सब्जी काटने वाले परसुल से अपना गला काट (Woman cut throat) लिया। महिला के गले से खून की धार निकलते देख बेटे उसे लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला ने किस कारण से अपना गला काटा, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस घरेलू विवाद को फिलहाल वजह मान रही है।

लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम दोरना निवासी वनस्पति दास पति जनेवधारी दास 39 वर्ष बुधवार को बच्चों के साथ घर में थी, जबकि पति समेत अन्य लोग गांव के ही देवानंद प्रधान के खेत में काम करने गए थे। शाम को पति जब घर लौटा तो पता चला कि पत्नी ने लोहे के औजार से अपना गला काट (Woman cut throat) लिया है।

ये भी पढ़ें

Live heart attack: चलती बाइक में युवक को आया हार्ट अटैक, गिरकर हुई मौत, CCTV में कैद हुई घटना, ऑटो में ले गए शव

गले से काफी मात्रा में खून निकल (Woman cut throat) जाने से वह बेसुध हो गई थी। पता चला कि उसका बेटा अजय, अभिषेक समेत अन्य परिजन उसे लेकर अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Woman cut throat: आत्महत्या की वजह पता नहीं

शाम को पति भी अस्पताल पहुंचा था। यहां पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। उसने पत्नी द्वारा आत्महत्या कर लेने के कारण को लेकर अनभिज्ञता जताई। वहीं महिला की आत्महत्या (Woman cut throat) की वजह घरेलू विवाद माना जा रहा है। पुलिस ने गुरुवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Published on:
14 Aug 2025 04:21 pm
Also Read
View All
Ambikapur to Delhi Flight: 30 मार्च से अंबिकापुर-दिल्ली हवाई सेवा शुरू, किराया 6000 रुपए तक होने की संभावना, देखें शेड्यूल

CG Political News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का भाजपा सरकार पर हमला, नक्सलवाद, गैस और हिरणों की मौत पर उठाए कड़े सवाल

Bulldozer Action: अंबिकापुर में मेडिकल कॉलेज की जमीन पर अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, 34 मकान ध्वस्त, पथराव भी हुआ

संजय पार्क में हिरणों की मौत के मामले में उच्च स्तरीय दो सदस्यीय टीम करेगी जांच, श्वानों के हमले में 15 की हो गई थी मौत

ACB Action: 33 हजार रिश्वत लेते सीएमओ और लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी के ट्रैप में ऐसे फंसे आरोपी

अगली खबर