अंबिकापुर

Ambikapur News: सिर पर घास लेकर लौट रही महिला का हाईटेंशन तार से हाथ कटकर अलग, कम हाइट पर झूल रहा था वायर

Ambikapur Big incident: सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र की घटना, विद्युत विभाग पर लगे लापरवाही के आरोप, गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया है भर्ती
2 min read
Big incident with woman
Ambikapur news, अस्पताल में भर्ती महिला, हाईटेंशन वायर की हाइट दिखाता व्यक्ति (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक महिला खेत से घास काटकर घर लौट रही थी। उसने सिर पर घास की गठरी रखी थी। इसी दौरान उसका दाहिना हाथ हाईटेंशन तार (Woman hand cut due to current) की चपेट में आ गया और पंजा कटकर अलग हो गया। करंट से महिला की हालत भी गंभीर है। उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर किए जाने के बाद परिजनों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। यहां महिला का इलाज जारी है। इधर क्षेत्रवासियों ने इसे विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही माना है। उनका कहना है कि 11 हजार केवी का तार कम हाइट पर झूल रहा है, जिसकी चपेट में आसानी से कोई भी आ सकता है।

रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिवरी निवासी शांति एक्का पति अजय एक्का 28 वर्ष सोमवार को घास काटने खेत की ओर गई थी। घास काटने के बाद वह सिर पर उसे ढोकर ला रही थी। उसने दाहिने हाथ से घास को पकड़ रखा था। इसी दौरान खेत में कम हाइट पर झूल रहे 11 हजार केवी हाईटेंशन तार की चपेट में वह आ गई। इससे उसके दाहिने हाथ का पंजा जहां कटकर (Woman hand cut) अलग हो गया, वहीं पूरी तरह से वह झुलस गई।

Ambikapur news, महिला का हाथ जो कटकर अलग हो गया (Photo- Patrika)

करंट के झटके से वह बेहोश होकर वहीं गिर गई। यह देख खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने उसके परिजन को सूचना दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे रामानुजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। यहां महिला का उपचार जारी है।

High tension wire: इलाज और मुआवजे की मांग

इधर सूचना मिलते ही विद्युत विभाग व पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। घटना में विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन तार जमीन से 5-6 फीट की ऊंचाई पर झूल रहा है। ऐसे में कोई भी उसकी चपेट आ जाएगा। महिला के परिजनों ने प्रशासन से उसके इलाज का पूरा खर्च वहन करने तथा मुआवजे (Demand of compensation) की मांग की है।

इस संबंध में विद्युत विभाग के एई आशीष लकड़ा ने कहा कि नियमानुसार महिला के इलाज का खर्च समेत आर्थिक मदद की व्यवस्था की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

Updated on:
20 Oct 2026 01:56 pm
Published on:
20 Oct 2026 01:55 pm
Also Read
View All
सरकारी छुट्टी का ऐलान! छत्तीसगढ़ में अग्रसेन जयंती पर CM साय ने की बड़ी घोषणा, अग्रवाल समाज की मांग पूरी

Ambikapur News: पत्नी को मायके से नहीं भेजा, अबॉर्शन कराने की दी धमकी तो दे दी जान, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी

Ambikapur News: शराब के नशे में टल्ली दुर्ग ASI और आरक्षक सस्पेंड, लेकर आए थे कैदी, रातभर जमीन में लुढक़े रहे, लावारिस पड़ी थी इंसास रायफल, See Video

शराब के नशे में रातभर पड़े रहे ASI और आरक्षक, लावारिस पड़ी थी इंसास राइफल, दुर्ग से कैदी को शिफ्ट करने पहुंचे थे अंबिकापुर

Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल