अंबिकापुर

Woman murder: Video: दिनदहाड़े घर में अकेली रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम

Woman murder: दीवार पर पड़े खून के छींटे, पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच, आरोपी का नहीं लग पाया है सुराग
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2025, 6:08 PM IST
Woman murder: Video: दिनदहाड़े घर में अकेली रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम
Dog squad team

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक महिला की धारदार हथियार से दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। महिला बुधवार की दोपहर घर में अकेली थी, इसी दौरान अज्ञात हमलावर (Woman murder) ने उसके सिर पर गले पर हथियार से वार कर जान ले ली। महिला का शव जमीन में बिस्त पर पड़ा मिला। सूचना पर लखनपुर पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम गांव में पहुंची और जांच शुरु की। फिलहाल आरोपी का पता नहीं चल सका है।

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला के रजवारपारा निवासी आशा राजवाड़े (Woman murder) पति स्व. श्याम सुंदर राजवाड़े 40 वर्ष बुधवार की दोपहर घर में अकेली थी। इसी बीच पड़ोस के लोगों ने कमरे में जमीन पर लहूलुहान हालत में उसकी लाश देखी। इसकी सूचना गांव वालों को लगी तो वहां भीड़ जुट गई।

Woman dead body

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। महिला के गले व सिर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। दीवार पर खून के छींटे भी पड़े थे। ऐसे में आशंका (Woman murder) जताई जा रही है कि सोते समय किसी ने महिला की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए लखनपुर अस्पताल भिजवा दिया है।

Woman murder: डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची

महिला की हत्या (Woman murder) की सूचना पर डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। डॉग गांव में ही बंद पड़े गेट के पास जाकर रुक गया। इस पर पुलिस दीवार फांदकर भीतर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।

Police on the spot

वहीं गांव वालों की भीड़ भी मौके पर जुटी रही। महिला की हत्या (Woman murder) किसने की है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।

Updated on:
30 Apr 2025, 6:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी