अंबिकापुर

किराए के मकान में भतीजा-भतीजी के साथ रहती थी महिला आरक्षक, रात में हुआ कुछ ऐसा कि हो गई मौत

अंबिकापुर कोतवाली में थी पदस्थ, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने गमगीन माहौल में दी श्रद्धांजलि
2 min read
Women constable dead body
Women constable dead body

अंबिकापुर. कोतवाली में पदस्थ एक महिला आरक्षक बौरीपारा स्थित किराए के मकान में अपने भतीजा-भतीजे के साथ रह रही थी। कुछ दिनों से वह बीमार थी। अस्पताल से छुट्टी के बाद वह रूम पर ही थी। मंगलवार की रात वह शौच के लिए गई थी। इसी दौरान घर के आंगन में अचानक वह अनियंत्रित होकर गिर गई।

गिरने से उसका सिर दरवाजे के चौखट में टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को उसका पीएम कराया। वहीं अस्पताल में ही पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने उसे गमगीन माहौल में श्रद्धांजलि दी।

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा जामडीह निवासी 28 वर्षीय सलबिना कुजूर पिता मंगलराम कुजूर कोतवाली अंबिकापुर में आरक्षक के पद पर पदस्थ थी। वह बौरीपारा में किराए के मकान में अपने भतीजा व भतीजी के साथ रहती थी। 11 जुलाई को उसकी तबीयत खराब हुई थी। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कुछ दिन पूर्व अस्पताल द्वारा छुट्टी दे दिया गया था। मंगलवार की रात वह शौच के लिए घर के शौचालय में गई थी। उसी दौरान वह अचानक अनियंत्रित होकर आंगन में गिर गई। इससे चौखट में उसका सिर टकरा गया।

सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन ने घटना की जानकारी विभाग को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया।


पुलिसकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
महिला आरक्षक की मौत की खबर सुनते ही विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने उसके परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान कोतवाली व अन्य पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

Published on:
25 Jul 2018 08:28 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष