अंबिकापुर

पैलेस के सामने कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, गले में लपेटा हुआ था गमछा

4 दिन पूर्व बिना बताए घर से निकली थी महिला, 4 साल पूर्व छोड़ चुका था पति, पीएम के बाद ही हत्या या आत्महत्या की हो पाएगी पुष्टि

2 min read
Women dead body
Women dead body

लखनपुर. लखनपुर स्थित पैलेस के सामने स्थित कुएं में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की लाश गुरुवार की दोपहर मिली। महिला के गले में गमछा लपेटा हुआ था। इससे उसकी गला घोंटकर हत्या के बाद शव कुएं में फेंके जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पीएम के बाद ही हत्या या आत्महत्या की पुष्टि हो पाएगी। बताया जा रहा है कि महिला 4 नवंबर को बिना बताए घर से निकली थी।


नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक-4 स्थित पैलेस के सामने स्थित कुएं में एक 28 वर्षीय महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में वहां के लोगों ने गुरुवार की दोपहर देखी। इसकी सूचना पार्षद द्वारा लखनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। महिला के गले में गमछा लपेटा हुआ था तथा गले पर निशान भी बने थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंका गया होगा।

इधर शव की पहचान लखनपुर के वार्ड क्रमांक-1 झिनपुरीपारा निवासी सुशीला उर्फ राम बसिया दास पिता श्यामनारायण दास उम्र 28 वर्ष के रूप में उसके परिजनों ने की। पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। शुक्रवार को पीएम के बाद हत्या या आत्महत्या की पुष्टि हो पाएगी। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


बिना बताए निकली थी घर से
परिजनों ने महिला की गुुमशुदगी की रिपोर्ट 4 नवंबर की शाम थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उसी दिन सुबह 5 बजे किसी को बिना बताए वह घर से निकली थी। बताया जा रहा है कि महिला के पति का नाम विजय दास है। उसने महिला को 4 वर्ष पूर्व छोड़ दिया था। ऐसे में कुछ दिन से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।

Published on:
09 Nov 2018 01:59 pm
Also Read
View All
Cyber Fraud: कॉलेज की छात्रा ने OLX पर डाला विज्ञापन, लिखा- सोफा बेचना है, फिर युवक का आया कॉल और खाता हो गया खाली

Sitapur MLA in Hospital: सीतापुर विधायक देर रात पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर-नर्सों से कहा- इलाज में लापरवाही नहीं करूंगा बर्दाश्त

Huge Hemp Seized: छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पकड़ाया 1 ट्रक गांजा, 10 करोड़ है कीमत, UP का सरगना समेत 2 गिरफ्तार, ओडिशा से है कनेक्शन

Big Fraud: दुर्लभ वस्तु बेचने के नाम अंबिकापुर के स्क्रैप कारोबारी से 3.08 करोड़ की ठगी, अंतराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

CSPDCL News: मानसून सिर पर, लेकिन शहर में आधा ही हुआ बिजली मेंटेनेंस, ईई बोले- सुशासन तिहार बनी बाधा