अंबिकापुर

महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म, 2 का महतारी में तो एक का अस्पताल में हुआ प्रसव

7वें महीने में ही हुई प्रसव पीड़ा, 2 लड़का व एक लड़की ने लिया जन्म, तीनों की हालत नाजुक होने से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया है भर्ती
2 min read
3 children birth together
3 newborn babies

अंबिकापुर. लखनपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम परसोड़ी की महिला ने बुधवार की सुबह एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया। 7वें महीने में ही प्री-मेच्योर डिलीवरी होने के कारण तीनों बच्चे काफी कमजोर हैं।

2 बच्चों का जन्म महतारी एक्सप्रेस में जबकि तीसरे का जन्म प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। तीनों बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों द्वारा उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।


सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक के ग्राम परसोड़ी निवासी फूलेश्वरी मझवार पति रामलाल 27 वर्ष को बुधवार की सुबह 3 बजे प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजनों द्वारा महतारी एक्सप्रेस को बुलाया गया।

करीब 6 बजे महतारी एक्सप्रेस पहुंची तो 1 बच्चे का वहीं प्रसव कराया गया। इसके बाद महिला को महतारी से गुमगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था। इस बीच महिला ने वाहन में ही दूसरे बच्चे को जन्म दिया।

फिर तीसरे बच्चे का स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चों का जन्म 7वें महीने में ही हुआ है। फिलहाल सभी को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


तीनों का वजन 700 ग्राम से कम
महिला ने 2 लड़के व एक लड़की को जन्म दिया है। इनमें से सभी का वजन 700-700 ग्राम से कम है। एक का वजन 655 ग्राम, दूसरे का 630 ग्राम तो तीसरे का 600 ग्राम है। डॉक्टरों का कहना है कि तीनों बच्चे काफी कमजोर हैं। इस कारण उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।


5 बेटियों को दिया था एक साथ जन्म
गौरतलब है कि फरवरी 2016 में लखनपुर ब्लॉक की ही ग्राम बिनकरा निवासी एक महिला ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक साथ 5 बेटियों को जन्म दिया था। कुछ दिन बाद रायपुर के एम्स में इलाज के दौरान इनमें से 3 की मौत हो गई थी। कोरिया जिले में भी पिछले 2 साल में 2 बार ऐसा हुआ है जब एक साथ 3-3 बच्चों ने जन्म लिया है।

Published on:
22 Aug 2018 05:09 pm
Also Read
View All
MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या