अंबिकापुर

Year Ender 2025: सरगुजा के लिए रहा मुश्किलों भरा साल, राष्ट्रपति के आगमन ने जरूर बढ़ाया सम्मान, ये हैं वर्ष 2025 की खट्टी-मीठी यादें

Year Ender 2025: सरगुजा में सडक़ हादसों की बढ़ती संख्या, 2025 में हुईं कई जानलेवा दुर्घटनाएं, वहीं जर्जर सडक़ों ने पूरे साल भर दिया दर्द

5 min read
President arrived in Ambikapur and Amera coal mines dispute 2025 (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। वर्ष 2025 सरगुजा के लिए काफी कठिनाइयों भरा रहा। साल भर लोग सडक़ की समस्या से जुझते रहे। लोगों ने धूल-धसरित जीवन जीया। सरगुजा के लिए वर्ष 2025 कोई बड़ी उपलब्धि भरा नहीं रहा। लेकिन सरगुजा की धरती पर राष्ट्रपति के आगमन से यहां का मान देश में जरूर बढ़ा। इसके अलावा सरगुजा (Year Ender 2025) से हवाई सफर बंद हो जाने से मायूसी भी रही। अक्टूबर 2024 में हवाई सेवा की शुरूआत की गई थी पर एक वर्ष के अंदर ही बंद हो गई। वहीं वर्ष 2025 में सडक़ दुर्घटनाओं ने भी रूलाया, सबसे बड़ा सडक़ हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र में फरवरी माह में हुआ। इसमें 5 लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा अन्य हादसे मेंं कइयों की जान गई।

ये भी पढ़ें

Illegal liquor seized: Video: ट्रांसपोर्टर ने गोदाम में छिपा रखी थी 40 लाख की ब्रांडेड अंग्रेजी शराब, हरियाणा से 300 पेटी मंगवाया

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आगमन

वर्ष 2025 में वीवीआईपी के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरगुजा आगमन से पूरे संभाग में मान बढ़ा। जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में 20 नवंबर को राष्ट्रपति का अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आगमन (Year Ender 2025) हुआ। उन्होंने इस मंच से पूरे छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज के लोगों को संबोधित किया।

President Draupadi Murmu come in Ambikapur (Photo- Patrika)

सरगुजा की धरती पर पहुंचने वालीं द्रौपदी मुर्मू दूसरी राष्ट्रपति थीं। इससे पूर्व 1952 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरगुजा की पहुंचे थे। दूसरी बार राष्ट्रपति के आगमन से यहां के लोग गौरव के क्षण के साक्षी बने।

Year Ender 2025: हवाई सेवा बंद होने से मायूसी

19 दिसंबर 2024 को मां महामाया एयरपोर्ट से रायपुर और बिलासपुर के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया गया था। सप्ताह में 3 दिन हवाई सेवा का संचालन फ्लाई बिग कंपनी द्वारा शुरू किया गया था। लेकिन शुभारंभ के बाद से कभी भी नियमित सेवा नहीं मिली।

Air service start (Photo- Patrika)

एक वर्ष के अंदर अंतत: दिसंबर 2025 में पूरी तरह सेवा बंद (Year Ender 2025) कर दी गई है। इससे सरगुजा संभाग के लोगों को मायूसी है। लोगों को उम्मीदें थीं कि रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर के अलावा अन्य बड़े शहरों से हवाई सेवा जुड़ेगी।

जर्जर सडक़ों से लोग रहे परेशान

जर्जर सडक़ों ने वर्ष 2025 में सबसे बड़ा दर्द दिया है। अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र की सडक़ों से लेकर एनएच की सडक़ें पूरी तरह जर्जर हो गईं थीं। सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके थे। बारिश के मौसम में जहां लोग गड्ढों से परेशान रहे, वहीं सूखे में जर्जर सडक़ों से उड़ रही धूल (Year Ender 2025) ने बेहाल कर दिया। बात करें एनएच अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ या रामानुजगंज रोड की। चारों तरफ जर्जर सडक़ों के कारण लोग वर्ष 2025 में परेशान रहे।

Ambikapur road (Photo- Patrika)

कई हादसे का कारण जर्जर सडक़ साबित हुए। हालांकि साल के अंत में अंबिकापुर में एनएच की सडक़ व निगम की सडक़ों का मरम्मत कराए जाने से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन अभी भी पूरी तरह से राहत नहीं है। कई सडक़ें जर्जर है। लोग आज भी धूल भरा सफर करने को मजबूर हैं।

वर्ष 2025 में निकाय चुनाव

वर्ष 2025 में नगरीय निकाय चुनाव भी हुए। निगम व पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा। नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 48 वार्ड में से 31 वार्ड पर जीत (Year Ender 2025) दर्ज की, वहीं कांग्रेस ने 15 व दो वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याश्ी ने जीत दर्ज की थी।

Nigam Election 2025 (Photo- Patrika)

महापौर मंजूषा भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की को 11 हजार 63 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा पंचायत चुनाव में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इसमें सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह व उपाध्यक्ष देवनारायण यादव हैं।

सडक़ दुर्घटनाओं ने रूलाया

वर्ष 2025 में सरगुजा में कई सडक़ दुर्घटनाएं (Year Ender 2025) हुई। इसमें कई लोगों की जान चली गई है। सबसे बड़े हादसे में 26 फरवरी 2025 को अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विशुनपुर के पास कंटेनर व बोलेरो में भिड़ंत हो गई थी।

हादसे में बोलेरो सवार एक महिला व 5 माह के दुधमुंहे बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बोलेरो में लगभग एक दर्जन लोग सवार थे। मृतक में दो सगे भाई भी शामिल थे। सभी महाशिवरात्रि के मौके पर जशपुर जिले के किलकिला शिव मंदिर से पूजा अर्चना कर वापस लौट रहे थे।

Road accident 2025 (Photo- Patrika)

इसके अलावा 2 मई 2025 को सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर बिशुनपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी व 3 माह के मासूम बच्चे को टक्कर (Year Ender 2025) मार दी थी। हादसे में तीनों की मौत हो गई।

वहीं कार चला रहे युवक व कॉलेज की 3 छात्राएं घायल हो गए थे। कार चालक नशे में था। बाइक सवार दंपती अपने बच्चे का इलाज कराने अंबिकापुर जा रहे थे। इसके अलावा 29 अक्टूबर की रात दो अलग-अलग सडक़ हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी।

कोल माइंस विवाद, पुलिस व ग्रामीणों के बीच संघर्ष

लखनपुर के अमेरा कोल माइंस एक्सटेंशन को लेकर पिछले कई महीने से परसोड़ीकला के ग्रामीणों व एलसीसी ठेका कंपनी के बीच संघर्ष (Year Ender 2025) जारी है। एसईसीएल द्वारा एलसीसी कंपनी को ठेका दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना भूमि अधिग्रहण किए ही कोयला निकाला जा रहा है। अब तक करीब 20 प्रतिशत ग्रामीणों ने ही जमीन का मुआवजा लिया है।

Police and villagers clashed (Photo- Patrika)

जबकि अधिकांश ग्रामीण व किसान मुआवजा लेने से इंकार कर रहे हैं। इसे लेकर विरोध चल रहा है। 3 दिसंबर 2025 को सीमांकन की कार्रवाई की जा रही थी। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। विरोध इतना बढ़ गया कि ग्रामीण व पुलिस के बीच संघर्ष हो गया। 1 दर्जन से अधिक ग्रामीण व पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस को आंसू गैस छोडऩा पड़ा था।

नगर निगम को मिला सुपर स्वच्छ लीग अवॉर्ड

नगर निगम पालिका अम्बिकापुर को स्वच्छता के क्षेत्र में 2025 में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान (Year Ender 2025) मिला है। भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत 50 हजार से 3 लाख की जनसंख्या वर्ग में नगर निगम पालिका अम्बिकापुर को "सुपर स्वच्छ लीग" में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

Ambikapur got Cleanliness award in 2025 (Photo- Patrika)

इस उपलब्धि के लिए 16 जुलाई को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबिकापुर नगर निगम को सम्मानित किया था।

ये भी पढ़ें

Loot with farmer: किसान से दिनदहाड़े 30 हजार की लूट, बेटी की शादी की तैयारी के लिए रुपए निकालकर जा रहा था घर

Updated on:
31 Dec 2025 08:15 pm
Published on:
31 Dec 2025 08:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर