अंबिकापुर

युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने कर दिया था ये घिनौना काम, अब उसे पकडऩे खोज रही पुलिस

तहसील न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को दिए थे जांच के आदेश, मामला सही मिलने पर पुलिस अब कर रही तलाश
less than 1 minute read
Court
Court order

अंबिकापुर. जमीन के फर्जी पट्टे से एक युवक का जमानत लेने के मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एक युवती के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी युवती की तलाश कर रही है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जब जांच की तो जमीन का पट्टा फर्जी निकला था।


शहर के केदारपुर निवासी राजविजय गुप्ता पिता हरिप्रसाद गुप्ता कुछ महीने पहले किसी मामले में जेल में बंद था। जेल से बाहर निकालने के लिए कोरिया जिले के पटना निवासी शफी कुमारी ने अपने जमीन के पट्टे के आधार पर तहसील न्यायालय से उसका जमानत ले लिया।

जब न्यायालय द्वारा जमीन के पट्टे की जांच की गई तो पाया गया कि पट्टा फर्जी है। इस मामले में तहसील न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को जांच करने के आदेश दिए थे। जब कोतवाली पुलिस ने दस्तावेज की जांच की तो जमीन का पट्टा फर्जी मिला।

इस मामले में न्यायालय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवती शफी कुमारी के खिलाफ धारा 420, 470, 468, 471 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया। पुलिस अब युवती की तलाश कर रही है।

Published on:
04 Nov 2018 07:09 pm
Also Read
View All
Ambikapur Crime: स्कूटी से भांजे को लगी ठोकर तो मामा ने दोस्त के साथ मिलकर बैट से मारा, चाकू से भी हमला, 1 गिरफ्तार

BJP Leader Externment: भाजपा नेता ने पटवारी के सिर पर दे मारी थी कुर्सी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया जिलाबदर, इन 6 जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध

Ambikapur News: किराए के मकान में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने 3 दिन बाद ही ब्वायफ्रेंड को कर लिया गिरफ्तार

Ambikapur Dilapidated Roads: मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव कर की नारेबाजी, कहा- कब बनेंगीं अंबिकापुर की जर्जर और गड्ढे वाली सडक़ें? See Video

IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?