नागेश्वर काली मंदिर के पुजारी के अनुसार मैदान में उस समय दरारें पड़ीं, जब अंडर ग्राउंड माइंस में हैवी ब्लास्टिंग होने के कारण मंदिर भी भूकंप की तरह कांप गया था। मैदान में हर समय बच्चे से लेकर वृद्ध तक खेल, योगा, इवनिंग वाक, मार्निंग वाक करने पहुंचते हैं। मैदान धंसने के कारण टूर्नामेंट भी बगैर मरम्मतीकरण के नहीं हो सकता है।