अंबिकापुर

Young girl kidnapping: Video: कार सवार 4 युवकों ने युवती का किया अपहरण, शादीशुदा युवक करना चाहता था शादी

Young girl kidnapping: शादी करने से मना करने पर मुख्य आरोपी ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का मामला

3 min read
4 kidnappers arrested (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. 15 जनवरी की देर शाम कार सवार 4 बदमाशों ने एक युवती का कार से अपहरण (Young girl kidnapping) कर लिया। युवती फर्नीचर शो रूम से काम करने के बाद किराए के मकान में पैदल लौट रही थी। इसी बीच आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। युवती की अपहरण की सूचना पर पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। जिले के सभी बाहरी मार्गों और सीमावर्ती थानों को अलर्ट किए जाने पर मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने युवती को बरामद कर 4 आरोपियों को हिरासत में लिया। बाद में गांधीनगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर यहां लाई। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी शादीशुदा होने के बावजूद युवती से शादी करना चाहता था। युवती ने इससे इनकार कर दिया था।

युवती कोरिया जिले की रहने वाली है। वह अंबिकापुर स्थित गांधीनगर में पिछले 15 दिनों से किराए के मकान में रहकर पास के ही एक फर्नीचर शो रूम में काम करती थी। वह 15 जनवरी की देर शाम को काम खत्म कर पैदल फुन्दुरडिहारी तुर्रापानी स्थित रूम पर लौट रही थी। घर से कुछ दूरी पहले सूनसान (Young girl kidnapping) स्थान पर वह पहुंची ही थी कि एक कार उसके आगे रुकी।

ये भी पढ़ें

Surajpur hospital: कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना: छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिला अस्पताल को मिला पहला स्थान
Kidnapping in car (Photo- Video grab)

कार में से एक व्यक्ति नीचे उतरकर युवती को जबरन कार में बैठाने लगा। इस दौरान युवती विरोध करते हुए शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर आस-पास के लोगों के पहुंचने से पहले बदमाश युवती का अपहरण (Young girl kidnapping) कर फरार हो गए। कुछ लोगों ने कार का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी युवती को सरगवां-सकालो रोड की ओर ले गए। अपहरण में स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 13 सीसी 4342 का उपयोग किया गया था।

सीसीटीवी और साइबर तकनीक से मिली सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी संभावित मार्गों पर नाकेबंदी कराई गई। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया, जिसमें युवती को जबरन कार (Young girl kidnapping) में बैठाते हुए आरोपी दिखाई दिए। साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर वाहन कोरिया-मनेन्द्रगढ़ मार्ग की ओर जाते पाया गया।

Young girl kidnapping: मनेन्द्रगढ़ में नाकेबंदी, कार रोकी

सूचना मिलते ही अन्य जिलों को भी अलर्ट किया गया। थाना मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने नाकेबंदी कर उक्त नंबर की कार को रोका। इस दौरान कार में मौजूद अपहृत युवती (Young girl kidnapping) पुलिस को देखकर रोने लगी। यह देख पुलिस ने कार में मौजूद 4 युवकों को पकडक़र युवती को उनके कब्जे से बरामद कर लिया। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को पकडक़र थाना लाई।

शादी से इनकार पर अपहरण

महिला अधिकारी द्वारा लिए गए बयान में युवती ने बताया कि आरोपी रामप्रसाद तंवर से उसकी जान-पहचान थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। रामप्रसाद उससे शादी (Young girl kidnapping) करना चाहता था। जबकि वह पहले से शादीशुदा था। इस बात की जानकारी मिलने पर युवती ने विवाह से इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई।

Girl who was kidnap (Photo- (Video grab)

कार और चार मोबाइल जब्त

पुलिस ने आरोपियों (Young girl kidnapping) के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रामप्रसाद तंवर 32 वर्ष, लाल चंद्र पिता मदन लाल 26 वर्ष, कमलेश तंवर पिता अमर सिंह उम्र 19 व भवंर लाल पिता राम सिंह उम्र 22 वर्ष शामिल है। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला अंतर्गत भोजपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2), 140(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

इनकी रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई (Young girl kidnapping) में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, प्रधान आरक्षक रविन्द्र नाथ तिवारी (थाना मनेन्द्रगढ़), महिला आरक्षक प्रिया रानी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें

Illegal liquor factory: जंगल में संचालित थी देशी शराब की भट्ठी, हर दिन बनती थी 200 लीटर, नजारा देख आबकारी टीम के भी उड़े होश
Published on:
16 Jan 2026 07:14 pm
Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

Naib Tehsildar Beaten Case: विधायक गिरफ्तारी देने आ रहे थे अंबिकापुर, बीच सडक़ पर लेट गए समर्थक, लौटना पड़ा वापस- देखें Video

Sitapur MLA Statement Video: सीतापुर विधायक बोले- मैं खुद गिरफ्तारी दूंगा, हड़ताल करने या काम छोडऩे की जरूरत ही नहीं है

Naib Tehsildar Beaten Case: युवा आयोग के अध्यक्ष बोले- विधायक पर तो एफआईआर हो गया, टीएस सिंहदेव ने एक अधिकारी को मारा था थप्पड़, लेकिन…