अंबिकापुर

Ambikapur News: पत्नी को मायके से नहीं भेजा, अबॉर्शन कराने की दी धमकी तो दे दी जान, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी

Young man Commits suicide: युवक के पिता ने ससुराल वालों पर प्रताडि़त करने का लगाया आरोप, 10 दिन तक चले इलाज के बाद हार गया जिंदगी की जंग
2 min read
Young man committed suicide
Ambikapur news, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सूरजपुर जिला के झिलमिली भैयाथान थाना अंतर्गत ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आकर 1 युवक द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या (Suicide to eat poison) करने का मामला सामने आया है। युवक की शादी 5 माह पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी 4 माह की गर्भवती है। बताया जा रहा है कि पत्नी मायके में है, जब वह लाने गया तो उसके साथ नहीं भेजा गया। माता-पिता लेने पहुंचे तो सामाजिक बैठक कराई गई। मृतक के पिता का आरोप है कि बेटे को कॉंफ्रेंस कॉल में ससुराल वालों ने धमकी दी। पत्नी का अबॉर्शन कराने की भी बात कही। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहर सेवन कर लिया। अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की देर शाम उसकी मौत हो गई।

सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम खांडापारा निवासी आकाश जायसवाल पिता सुनील जायसवाल का विवाह अप्रैल 2026 में सूरजपुर जिला के रमकोला थाना अंतर्गत ग्राम बेदमी निवासी चंदा जायसवाल से हुआ था। दांपत्य जीवन (Marriage life) के बाद नवविवाहिता करीब 4 माह की गर्भवती है और 1 माह पहले अपने चाचा और भाई के साथ मायके चली गई थी। कुछ दिन बाद आकाश पत्नी को लेने ससुराल गया। लेकिन ससुराल वालों ने यह कहकर भेजने से मना कर दिया कि माता-पिता को भेजना तब भेजेंगे।

इसके बाद सास-ससुर अपनी पत्नी को लेने गए तो ससुराल पक्ष ने समाज की बैठक में बेटी से खाना बनवाने, घर का काम करवाने की बात कहते हुए उसे भेजने से इनकार कर दिया। समाज के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर सुलह कराया। शाम होने के कारण वे बहू को नहीं ले गए और अगले दिन लडक़ा आकर ले जाएगा, कहकर वापस आ गए।

Threat to young man: कॉन्फ्रेंस कॉल पर दी धमकी

मृतक के पिता सुनील जायसवाल ने बताया कि 8 अक्टूबर को शाम करीब 7.30 बजे छोटे बेटे ने फोन कर बताया कि आकाश की तबीयत खराब है। घर पहुंचने पर देखा कि आकाश दरवाजे के पास उल्टी कर रहा था और पास में घास मारने की दवा (Poison box) का डिब्बा पड़ा था।

पूछने पर आकाश ने बताया कि साला और उसकी पत्नी, चाचा ससुर और चाची सास ने कॉन्फ्रेंस कॉल कर गाली-गलौज करते हुए उसे पत्नी का मोबाइल देखने की बात को लेकर कई बातें कही। उनके द्वारा यह भी धमकी दी गई कि यदि पत्नी चंदा का मोबाइल देखोगे तो अबॉर्शन करवा देंगे। इसी बात से दु:खी होकर उसने जहर का सेवन कर लिया है।

10 दिन तक चला इलाज, फिर हुई मौत

जहर खाने से गंभीर घायल युवक को परिजन द्वारा पहले भैयाथान शासकीय अस्पताल ले जाया गया, यहां से सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। 3 दिन इलाज के बाद डॉक्टरों ने अंबिकापुर रेफर किया। 12 अक्टूबर को जिला अस्पताल अंबिकापुर (Ambikapur Medical college hospital) लाने के बाद बेहतर उपचार के आस में परिजन ने उसे होलीकॉस अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई।

Updated on:
19 Oct 2026 08:21 pm
Published on:
19 Oct 2026 08:21 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: शराब के नशे में टल्ली दुर्ग ASI और आरक्षक सस्पेंड, लेकर आए थे कैदी, रातभर जमीन में लुढक़े रहे, लावारिस पड़ी थी इंसास रायफल, See Video

शराब के नशे में रातभर पड़े रहे ASI और आरक्षक, लावारिस पड़ी थी इंसास राइफल, दुर्ग से कैदी को शिफ्ट करने पहुंचे थे अंबिकापुर

Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video