अंबिकापुर

युवक हाथ से समेट रहा था पेड़ में फंसा 11केवी का तार, अचानक इस शक्ल में आ गई मौत

आंधी में 11केवी तार के ऊपर गिर गया था पेड़, अन्य ग्रामीण पेड़ काटकर हटा रहे थे और मृतक द्वारा तार समेटने के दौरान हुआ हादसा

2 min read
dead body

अंबिकापुर. आंधी से दो दिन पूर्व उदयपुर विकासखंड के ग्राम चकेरी में 11केवी तार के ऊपर पेड़ गिर गया था। गांव के ही कुछ लोग पेड़ की डाल काट रहे थे और एक युवक तार को अपने हाथों से समेट रहा था। इसी दौरान अचानक तार में करंट प्रवाहित होने लगा। इसकी चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें

Breaking : बस से उतरते ही पहिए से कुचल गई महिला पंच, गृहमंत्री का काफिला पहुंचा तो खत्म हुआ चक्काजाम


सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकेरी निवासी विन्देश्वर के घर के पास 13 जून को तेज आंधी में एक पेड़ उखड़कर 11 हजार केव्हीए तार में फंस गया था। विन्देश्वर का पुत्र 29 वर्षीय मनोहर व अन्य लोग पेड़ को काट कर तार से हटा रहे थे। इसी दौरान मनोहर टूटे हुए तार को हाथ से समेट रहा था।

इसी दौरान अचानक तार से करंट प्रवाहित होने लगा। इससे वह तार में चिपक गया। यह देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे डंडे से मार कर अलग किया। इस दौरान मनोहर करंट से गंभीर रूपसे झुलसकर घायल हो गया था।

उसे तत्काल उदयपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार पश्चात डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
करंट में चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल था। उसके परिजन इस उम्मीद में थे कि मनोहर जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौट आएगा लेकिन 2 दिन बाद उसकी मौत से उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें

पिता के लिए मनहूस साबित हुआ ‘फादर्स डे’, आंखें खुलीं तो इस हाल में मिला इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा बेटा
Published on:
17 Jun 2018 03:57 pm
Also Read
View All
Kete Extension coal block: केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक को लेकर पूर्व डिप्टी CM टीएस ने उठाए सवाल, कहा- रामगढ़ की पहाडिय़ों को है खतरा

Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Sarguja News: छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, शिवानी सोनी ने स्पीड बॉल और मिनी गोल्फ में शानदार प्रदर्शन

PCC चीफ की जिम्मेदारी के लिए तैयार T.S सिंहदेव, बोले- ‘सबको साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता’

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो