1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता के लिए मनहूस साबित हुआ ‘फादर्स डे’, आंखें खुलीं तो इस हाल में मिला इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा बेटा

चचेरे भाइयों के साथ रात में सो रहा था घर के बाहर, पढ़ाई में काफी होनहार था छात्र, गला दबाकर हत्या की बात आ रही सामने
2 min read
Google source verification
Dead body

Dead body of son

वाड्रफनगर/रघुनाथनगर. 17 जून को 'फादर्स डे' का दिन एक पिता के लिए मनहूस साबित हुआ। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे बेटे की शनिवार की रात सोते समय किसी ने हत्या कर दी और उसकी लाश घर के पीछे कुएं के पास फेंक दी। सुबह जब पिता की आंख खुली तो बेटे की लाश देख उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

दरअसल बेटा 3 दिन पूर्व भिलाई से छुट्टी लेकर घर आया था। शनिवार की रात वह अपने चचेरे भाइयों के साथ घर के बाहर खाट पर सो रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। प्रथमदृष्ट्या छात्र की गला दबाकर हत्या की बात सामने आ रही हैं। पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इधर गांव में यह भी चर्चा है कि आखिर छात्र की किसी से क्या दुश्मनी थी कि उसकी हत्या कर दी गई।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थानांतर्गत ग्राम सरना निवासी मनीष साहू पिता रामाशंकर साहू 21 वर्ष भिलाई में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। 3 दिन पूर्व ही वह छुट्टी लेकर घर लौटा था। शनिवार की रात वह अपने 2 चचेरे भाइयों के साथ घर के बाहर खाट पर सो रहा था।

इसी बीच किसी ने रात में ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और लाश घर के पीछे कुएं के पास फेंक दी। सुबह गांव के लोगों ने उसकी लाश वहां पड़ी देखी। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

सूचना पर रघुनाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रथमदृष्ट्या गला दबाकर हत्या की संभावना जताई जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


भाइयों को भी नहीं चला पता
छात्र की संदेहास्पद मौत कई सवाल खड़े कर रहे हैं। छात्र अपने चचेरे भाइयों क ेसाथ सो रहा था। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कोई उसे वहां से उठाकर ले गया है। इधर इस बात की भी गांव में चर्चा है कि छात्र का सिर हमलावरों से बोरे से ढंककर घटनास्थल तक लाया है। छात्र के आंख के पास भी चोट के निशान हैं।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग