अंबिकापुर

ससुराल आया युवक निकला था घूमने, ऑटो ने ऐसी मारी टक्कर की सिर के बल गिरा और हो गई मौत

रिश्तेदार की बाइक लेकर निकला था युवक, तेज रफ्तार में ड्राइवर ने मार दी टक्कर, पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया था भर्ती
less than 1 minute read
Accident
Accident

अंबिकापुर. 2 दिन पूर्व एक युवक अपने ससुराल आया था। वहां से वह रिश्तेदार की बाइक लेकर रविवार की रात घूमने निकला था। इसी बीच अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित ग्राम जोगीबांध के पास तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में युवक सिर के बल सड़क पर जा गिरा। गंभीर स्थिति में पुलिस द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेंगनी निवासी 35 वर्षीय विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा पिता धर्मपाल विश्वकर्मा 24 नवंबर को अपने ससुराल कुंवरपुर आया था। यहां से रविवार की शाम रिश्तेदार की बाइक से किसी काम से ग्राम भिट्ठी जा रहा था।

वह अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित ग्राम मेंड्राकला जोगीबांध के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा के चालक ने उसे टक्कर मार दी। ऑटो चालक सवारी लेकर ग्राम मुड़ेसा की ओर जा रहा था।

दुर्घटना में बाइक सवार सिर के बल सड़क पर जा गिरा और बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मणिपुर चौकी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Published on:
26 Nov 2018 07:56 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या

Ambikapur News: ख्रीस्त मिलन आश्रम के फादर ने एयरगन से 2 युवकों पर किया फायर, 1 घायल, ग्राउंड में बैठे थे दोनों, देखें Video

Krishna Janmashtami: सरगुजा के 95 साल पुराने राधा-वल्लभ मंदिर में आज गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो, रियासतकालीन विरासत का है हिस्सा