4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेशन पर स्कूल ड्रेस में 3 छात्राओं को देख युवक को हुआ शक, रेलवे पुलिस ने पूछा तो दिया ये जवाब

स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं तीनों छात्राएं, पुलिस के सामने बार-बार बयान बदलती रहीं छात्राएं
less than 1 minute read
Google source verification
School girls

School girls

अंबिकापुर. राजपुर के बरियों से तीन नाबालिग लड़कियां रेलवे स्टेशन पहुंच गर्इं। स्कूल ड्रेस में लड़कियों को देख एक युवक ने उनसे पूछताछ की फिर उन्हें रेलवे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रेलवे पुलिस ने छात्राओं से पूछा तो उन्होंने कहा कि उनके घरवाले उन्हें घूमने नहीं देते हैं।

इसके बाद रेलवे पुलिस ने मामले की सूचना बरियों चौकी प्रभारी को दी। बरियों पुलिस उन्हें लेकर वापस लौट गई और परिजन के सुपुर्द कर दिया। गौरतलब है कि बरियों से अंबिकापुर रेलवे स्टेशन की दूरी करीब 30 किलोमीटर है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बरियों मिडिल स्कूल में पढऩे वाली 3 छात्राएं सोमवार की सुबह स्कूल ड्रेस में रेलवे स्टेशन पहुंच गई। ३ नाबालिग लड़कियों को स्कूल ड्रेस में देख स्टेशन पहुंचे एक युवक ने तीनों लड़कियों से पूछताछ की।

तीनों लड़कियां सही-सही जवाब नहीं दे पाईं। इससे युवक ने तीनों लड़कियों को रेलवे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रेलवे पुलिस ने तीनों नाबालिगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि परिजन उन्हें घूमने नहीं देते हैं और हमेशा डांटते रहते हैं।

इसलिए तीनों स्कूल जाने के लिए निकलीं और वहां से सीधे रेलवे स्टेशन पहुंच गईं। इस दौरान बार-बार लड़कियां अपना बयान बदल रहीं थीं। रेलवे पुलिस ने बरियों चौकी पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी दी।


परिजनों को किया गया सुपुर्द
बरियों पुलिस ने रेलवे स्टेशन अंबिकापुर पहुंच तीनों लड़कियों को बरामद किया और उन्हें लेकर बरियों पहुंची। इसकी सूचना पुलिस ने लड़कियों के परिजन को भी दी लेकिन उन्होंने भी कोई विशेष रुचि नहीं दिखाई। पुलिस ने परिजन को बुलाकर लड़कियों को उनके सुपुर्द कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग