अंबिकापुर

स्कूल से लौट रही 10वीं की छात्रा का रास्ता रोक कर युवक करने लगा घिनौना काम, विरोध पर बहन के साथ किया ये

शाम को छुट्टी के बाद साइकिल से रिश्ते में लगने वाली बहन के साथ लौट रही थी घर, छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किया अपराध
less than 1 minute read
Girl student
Girl

अंबिकापुर. स्कूल से छुट्टी के बाद शुक्रवार की शाम 10वीं कक्षा की एक छात्रा रिश्ते में लगने वाली बहन के साथ साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया और उससे छेडख़ानी शुरु कर दी।

साथ रही उसकी बहन ने विरोध किया तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी। युवक के चंगुल से छूटकर छात्रा ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।


शहर से लगे ग्राम डिगमा की एक छात्रा गांधीनगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10वीं की छात्रा है। वह प्रतिदिन साइकिल से स्कूल जाती थी। शुक्रवार को भी वह स्कूल गई थी। छुट्टी होने पर शाम 5 बजे साइकिल से रिश्ते की बहन के साथ घर लौट रही थी।

उसी दौरान भगवानपुर निवासी राजू मालाकार गांधीनगर के गांधीचौक हनुमान मंदिर के पास पहले से खड़ा था। जैसे ही छात्रा वहां पहुंची तो राजू ने उसका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान युवक छात्रा से शादी करने को कह रहा था। शादी नहीं करने पर हाथ, नाक काट लूंगा कह कर धमकी दे रहा था।

वहीं बीच-बचाव कर रही छात्रा की बहन के साथ भी मारपीट करने लगा। पीडि़ता ने इसकी शिकायत गांधीनगर थाने में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 341, 358 व 8 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Published on:
17 Nov 2018 08:03 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से