7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर और धड़ अलग-अलग देख लोगों की कांप गई रूह, पहुंची पुलिस, फिर…

घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित रेलवे ट्रैक पर सो गया था युवक, कोयला लोड ट्रेन से कटकर हो गई दर्दनाक मौत
less than 1 minute read
Google source verification
Head cut body

Head cut body

भटगांव. भटगांव हाटमेंट निवासी एक व्यक्ति शनिवार की सुबह अपने घर से निकला और कुछ दूर ही स्थित रेलवे ट्रैक पर लेट गया। इस दौरान कोयला लोड टे्रन वहां से गुजरी और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। वहां से गुजरने वाले लोगों ने जब इस नजारे को देखा तो उनकी रूह कांप गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा। पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी।


सूरजपुर जिले के भटगांव स्थित वार्ड क्रमांक-3 निवासी 40 वर्षीय श्याम सुंदर देवांगन पिता दिनेश्वर राम शनिवार की सुबह लगभग 10.30 बजे घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित रेलवे लाइन के समीप पहुंचा और ट्रैक पर लेट गया। इस दौरान कोयला लोड ट्रेन से कट कर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा।


पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास
बताया जा रहा है कि मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, वह पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। इस दौरान तो उसकी जान बचा ली गई थी, लेकिन इस बार उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। इस घटना से मृतक के परिजन सदमे में हैं।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग