अंबिकापुर

Ambikapur News: 19 वर्षीय युवक ने घुनघुट्टा बांध में लगाई छलांग, 20 घंटे बाद मिला शव, इंस्टाग्राम में लगाया था आशिकी-2 का स्टेट्स

Ambikapur Youth Suicide: एसडीआरएफ की टीम ने मशक्कत के बाद बांध के गहरे पानी से निकाला शव, स्कूटी से पहुंचा था युवक, मछुआरों ने देखा था छलांग लगाते, की थी बचाने की कोशिश
2 min read
Young man jumped in dam
Ambikapur news, युवक का शव निकालती एसडीआरएफ की टीम (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवक ने घुनघुट्टा बांध (Ghunghutta Dam) में गुरुवार की दोपहर छलांग लगा दी थी। युवक स्कूटी से पहुंचा था। मछुआरों ने उसे बांध में कूदते देखा था, उसे बचाने की कोशिश भी की थी, लेकिन युवक गहरे पानी में डूब गया था। शाम हो जाने की वजह से युवक का शव कल नहीं खोजा जा सका था। शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे एसडीआरएफ की टीम को काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बांध के गेट के पास फंसा मिला। युवक ने एक दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर आशिकी-2 का स्टेट्स लगाया था। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है।

बताया जा रहा है कि शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी 19 वर्षीय युवक रितिक गुरुवार की दोपहर करीब 3-4 बजे शहर से करीब 10 किमी दूर अपनी स्कूटी से घुनघुट्टा बांध पहुंचा था। बांध में इन दिनों लबालब पानी भरा हुआ है। इसी बीच युवक ने बांध में ऊंचाई से छलांग लगा दी। बांध के पास मौजूद कुछ मछुआरों ने उसे कूदते (Young man jumped in Dam) देख उसे बचाने पानी में उतरे, लेकिन युवक गहरे पानी में डूब गया था।

Ambikapur news, युवक का इंस्टाग्राम आईडी (Photo- Patrika)

इसकी सूचना दरिमा पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसका शव ढूंढने का प्रयास किया जाने लगा। लेकिन अंधेरा हो जाने की वजह से रेस्क्यू रोक दिया गया। शुक्रवार की सुबह से ही पुलिस व एसडीआरएफ (Police and SDRF) की टीम युवक को ढूंढऩे पानी में उतरी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी।

Young man commits suicide: बांध के गेट के पास फंसा मिला शव

एसडीआरएफ की टीम को युवक का शव (Dead body found) ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, इसी बीच उसका शव बांध के पास फंसा मिला। फिर एसडीआरएफ की टीम ने शव को वहां से बाहर निकाला। शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया है। इधर युवक का शव मिलते ही मौके पर मौजूद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

युवक ने किस वजह से यह कदम उठाया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर एक दिन पूर्व ही आशिकी-2 का स्टेट्स लगाया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Updated on:
25 Sept 2026 02:47 pm
Published on:
25 Sept 2026 02:47 pm
Also Read
View All