अंबिकापुर

चचेरे भाइयों के साथ बाइक से युवक लौट रहा था घर, रास्ते से उठा ले गए यमराज

सामने चल रहे बाइक सवार ने अचानक मारी ब्रेक तो नहीं रोक पाए अपनी बाइक, डिवाइडर से टकरा गया था सिर
2 min read
Bike accident
Bike accident

अंबिकापुर. पावर प्लांट से ड्यूटी खत्म कर बुधवार की रात एक युवक अपने 2 चचेरे भाइयों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। उनके सामने दूसरा बाइक सवार चल रहा था। रास्ते में अचानक उसने ब्रेक मार दी तो पीछे से तीनों बाइक में टकरा गए। हादसे में डिवाइडर में सिर टकरा जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जबकि चचेरे भाइयों को मामूली चोट आई। गंभीर स्थिति में उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।


सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोंड़ निवासी मदन सिंह पिता जोगेश्वर उम्र 30 वर्ष वाड्रफनगर ब्लॉक स्थित ग्राम चिकनी पावर प्लांट में काम करता था। मदन रोज की तरह बुधवार की रात काम खत्म कर बाइक से घर वापस लौट रहा था। उसके साथ बाइक में उसके २ चचेरे भाई सुनील देवांगन व भुवन सिंह भी सवार थे।

तीनों बाइक से बलंगी मार्ग स्थित मिहीर चौक के पास पहुंचे ही थे कि उसकी बाइक के सामने चल रहे बाइक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस वजह से उसकी बाइक की भिड़ंत सामने चल रही बाइक से हो गई। हादसे में अनियंत्रित होकर तीनों सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में मदन सिंह का सिर वहीं स्थित डिवाइडर से टकरा गया।

इससे उसके सिर से काफी मात्रा में खून निकल गया। जबकि दोनों चचेरे भाई को मामूली चोट लगी। चचेरे भाइयों द्वारा ही उसे पहले वाड्रफनगर अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार पश्चात डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया।

इसके बाद उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों के रोने का ठिकाना न रहा। युवक के घर व गांव में मातम पसरा हुआ है।

Published on:
21 Jun 2018 08:32 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से