अंबिकापुर

शादी करूंगा कहकर 17 साल की लड़की से मिटाता रहा हवस की भूख, फिर छुड़ाना चाहता था पीछा, लेकिन…

किशोरी अपनी मां व सौतेले पिता के साथ रहती थी सुभाषनगर में, रिश्तेदार के घर आते-जाते युवक ने फंसाया था पे्रमजाल में
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 9:49 PM IST
Girl
Girl

अंबिकापुर. 17 साल की एक किशोरी अपनी मां व सौतेले पिता के साथ रहती है। उसके पड़ोस में रहने वाले के घर एक युवक की रिश्तेदारी थी। जब भी वह आता तो किशोरी से बातचीत करता था। इसी बीच उसने उसे अपने पे्रमजाल में फंसा लिया। किशोरी ने उसने कहा कि वह उससे शादी करेगा। झांसे में लेकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। इस बीच युवक उसे अपने घर भी ले गया और वहां रखकर दुष्कर्म करता रहा। जब किशोरी ने शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद किशोरी ने अपनी मां को पूरी बात बताई और गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खडग़वां निवासी एक महिला अपने पति को छोड़कर दूसरे पति के साथ करीब एक साल से गांधीनगर थानांतर्गत सुभाषनगर में रह रही थी। साथ में उसकी 17 वर्षीय बेटी भी रहती थी। लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम सिंगीटाना निवासी सुरेन्द्र लकड़ा उम्र 21 वर्ष का अंबिकापुर में आना-जाना अपने रिश्तेदार के घर था।

आरोपी का रिश्तेदार सुभाषनगर स्थित किशोरी के पड़ोस में ही रहता है। इसी दौरान युवक ने उससे परिचय बढ़ा लिया और उसके सामने अपने प्यार का इजहार किया। उसने किशोरी को शादी का झांसा भी दिया। युवक की यह बात सुनकर किशोरी उसकी बातों में आ गई। इसी बीच युवक ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

वह पिछले करीब 10 महीन से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। युवक किशोरी को अपने घर सिंगीटाना भी ले गया था और अपने घर में भी रखकर कई दिन तक दुष्कर्म किया।


शादी से किया इनकार
किशोरी ने जब युवक से शादी की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। एक दिन उसने शादी की बात से इनकार कर दिया। इस पर पीडि़ता अपनी मां के साथ गांधीनगर थाने पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने धारा 376 and Pocso के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप

Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी