
Try to rape
चिरमिरी पोड़ी. 16 साल की एक लड़की मंगलवार की दोपहर अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान एक युवक घुस आया और उसका हाथ-कमर पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म की नीयत से धरदबोचा। इसी बीच किशोरी ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरु कर दिया। आवाज सुनकर पड़ोस का ही एक युवक व उसका भाई वहां पहुंच गए।
इस दौरान आरोपी युवक वहां से किसी तरह भाग निकला। किशोरी ने अपने भाई के साथ थाने में पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा। पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोरिया जिले के पोड़ी चौकी अंतर्गत निवासी 16 साल की एक किशोरी अपने घर में मंगलवार की दोपहर अकेली थी। उसके भाई गांव में ही घूम रहा था जबकि माता-पिता काम से गए थे। इसी दौरान नगर निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक-2 प्रेमनगर निवासी रवि देवांगन उर्फ सोनू पिता तीरथ प्रसाद 24 वर्ष जबरन घर में घुस गया और किशोरी का हाथ व कमर पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा।
इस दौरान आरोपी ने किशोरी की अस्मत लूटने की भी कोशिश की। इस बीच किशोरी ने शोर मचाया तो पड़ोस में ही रहा उसका भाई अन्य युवक के साथ वहां पहुंच गया। इस दौरान मौका पाकर आरोपी वहां से भाग निकला। यदि समय पर भाई नहीं पहुंचता तो किशोरी के साथ अनहोनी हो जाती।
इसके बाद किशोरी ने अपने भाई के साथ पोड़ी थाने में पहुंच मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान आरक्षक रघुनंदन सिंह, कन्हैया राजवाड़े, ओमप्रकाश राजवाड़े ने तत्परता दिखाई और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 451, 354(क), 354 आईपीसी, 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे बैकुंठपुर न्यायालय में पेश किया। इस दौरान न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
Published on:
18 Jul 2018 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
