एक और घर को ढहाया
इधर चिरमिरी के वार्ड 9 में हाथियों का दल उत्पात मचाया है। इस दौरान घर की दीवार को तोड़ कर पूरा अनाज खा गए और टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखा, अलमारी सहित अन्य घरेलू सामग्री को नुकसान पहुंचाया है। 9 नंबर मोहल्ले की मलमा दफाई में पहुंच कर राम जतन पिता परमेशवर के घर को तोड़ दिया। अचानक दीवार गिरने से पूरा परिवार सहम गया था और परिवार का मुखिया पत्नी और बच्चों को एक स्थान पर एकजुट कर मौका देख तत्काल वहां से भागा।