अंबिकापुर

Breaking : बस इतनी सी बात पर प्रेमिका के घर पहुंचे युवक ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

प्रेमिका व उसके माता-पिता ने गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया भर्ती लेकिन हार गया जिंदगी की जंग

2 min read
boyfriend suicide
boyfriend suicide

अंबिकापुर. एक युवक व युवती पिछले एक वर्ष से लिव-इन-रिलेशनशिप रह रहे थे। युवक गुरुवार की शाम युवती के घर अंबिकापुर आया था। उसने युवती से साथ चलने को कहा। इस पर युवती ने इनकार कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने साथ लाए बैग से पेट्रोल की बोतल निकाल ली और अपने शरीर पर उड़ेल लिया।

देखते ही देखते उसने लाइटर निकाली और खुद को आग के हवाले कर दिया। यह देख युवती व उसके माता-पिता ने किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे रात में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शुक्रवार की अलसुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


बिलासपुर के तकियापाट निवासी 22 वर्षीय शुभम यादव पिता सुनील यादव पिछले एक वर्ष से अंबिकापुर के एक होटल में रहकर वेटर का काम करता था। इसी दौरान इसकी पहचान शहर की ही एक युवती से हो गई। दोनों की मोबाइल पर बात होने लगी और एक-दूसरे को चाहने लगे। युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवती मान गई।

6 महीने पूर्व शुभम युवती को लेकर अपने घर बिलासपुर चला गया था। वहां वह युवती के साथ शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था। इससे परेशान होकर युवती अपने घर लौट आई थी। वह युवक के साथ अब नहीं जाना चाहती थी। इधर एक सप्ताह पूर्व युवक अंबिकापुर आया और युवती के घर पर ही रहने लगा।

तीन दिन पूर्व युवक फिर अपने घर चला गया था। वह गुरुवार की शाम युवती को लेने उसके घर पहुंचा था। उसने युवती से कहा कि वह उसके साथ घर पर चले। इस पर युवती ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। प्रेमिका की यह बात सुनकर युवक का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

इसके बाद उसने अपने बैग से पेट्रोल का डिब्बा निकाल कर अपने शरीर के उपर छिड़क लिया और लाइटर से आग लगा ली। देखते ही देखते उसका शरीर आग की लपटों से घिर गया और वह जलने लगा। यह देख युवती व उसके परिवार वालों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे गंभीर स्थिति में लेकर रात करीब 9 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरु किया लेकिन शुक्रवार की अलसुबह वह जिंदगी की जंग हार गया। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भेजा। पीएम पश्चता उन्होंने शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

Published on:
19 May 2018 12:34 pm
Also Read
View All
Couple Brutally Beaten: आधी रात दंपती को देखकर ग्रामीण बोले- तुम दोनों यहां चोरी करने आए हो? फिर बेदम पीटा, पति की मौत

BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार