घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर उसका दल से बिछड़कर पंपापुर की ओर से आए हाथी से सामना हो गया। उसने भागने की कोशिश की तो हाथी ने उसे चपेट में ले लिया, इस पर वह सुझ-बूझ दिखाते हुए हाथी के पैरों के बीच में घुस गया। हाथी उसे ढूंढते हुए उसी स्थान पर चारों ओर घूमने लगा तो वह भी नजर से बचने के लिए पैरों के बीच में ही घूमता रहा।