बैकुंठपुर/खडग़वां. मुख्यमंत्री की विकास यात्रा शुक्रवार को कोरिया जिले में 3 स्थानों पर थी। सीएम के इन जगहों पर पहुंचने से पहले ही तेज आंधी-बारिश हुई। इस दौरान सभास्थल के पंडाल उखड़ गए, कुर्सियां पलट गईं, स्वागत द्वार धराशायी हो गया लेकिन विकास यात्रा नहीं रुकी। खडग़वां के मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा। यहां से उन्हें आंधी व बारिश के बीच छतरी ओढ़ाकर सभास्थल तक लाया गया। यहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। इस दौरान लोग कुर्सियों से अपने आप को बचाते दिखे।