अमरीका

ईशनिंदा का आरोप झेल रहीं आसिया बीबी ने छोड़ा पाकिस्तान, बेटियों संग पहुंचीं कनाडा

कई सालों से पाकिस्तान की कैद में थीं आसिया बीबी 2009 में ईशनिंदा केस में हुईं थीं गिरफ्तार आठ साल बाद पाक सुप्रीम कोर्ट ने दिया था रिहाई का आदेश
2 min read
• •
Updated: 8 May 2019, 8:03 PM IST
asia bibi
ईशनिंदा का आरोप झेल रहीं आसिया बीबी ने छोड़ा पाकिस्तान, बेटियों के संग पहुंचीं कनाड़ा

लाहौर। ईशनिंदा के आरोप में घिरी आसिया बीबी को आखिरकार पाकिस्तान से निकलने का मौका मिला गया। इस आरोप को लेकर वह बीते कई सालों से पाकिस्तान की कैद में थीं। बताया जा रहा है कि वह कनाडा पहुंच गई हैं। बीते साल नवंबर में उनकी मौत की सजा को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। माना जा रहा है कि रिहाई के बाद हिंसा की आशंका को लेकर उन्हें ख़ुफ़िया एजेंसियों ने अपनी सुरक्षा में ले रखा था।

2010 में निचली अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी दो बेटियां पहले ही देश छोड़ कर कनाडा पहुंच चुकी हैं, जहां उन्हें शरण दिया गया है। गौरतलब है कि पड़ोसियों से झगड़े के दौरान वर्ष 2009 में उन पर पैग़म्बर मोहम्मद के अपमान का आरोप लगाया गया था। साल 2010 में निचली अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई थी। आसिया बीबी आठ साल जेल में रहीं। बीते साल पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत ने उन्हें निर्दोष क़रार दिया। इसके विरोध में पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए थे। कट्टरपंथी ताकत उसे खुद मार देना चाहती थीं।

खुद को निर्दोष बताती आई हैं

पाकिस्तान में कैद आसिया बीबी शुरू से ही खुद को निर्दोष बताती आई हैं। उनका कहना थी कि उन्होंने किसी का अपमान नहीं किया था। उन्हें जानबूझ कर कर फंसाया जा रहा है। पाकिस्तान में ईशनिंदा एक बहुत संवेदनशील विषय हमेशा से रहा है। आलोचकों का कहना है कि इस क़ानून का हमेशा गलत उपयोग होता है और इसमें अक्सर अल्पसंख्यकों को फंसाया जाता है। ये पूरा मामला 14 जून, 2009 का है जब एक दिन आसिया नूरीन अपने घर के पास पानी भरने पहुंची थीं। तभी वहाँ मौजूद महिलाओं से उनका झगड़ा हो गया। आसिया बीबी ने अपनी एक किताब में उस दिन का ज़िक्र भी किया है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
8 May 2019, 8:03 PM IST
Published on: