अमरीका

डोनाल्ड ट्रंप बोले, मैं बहुत जीनियस, बर्गर के साथ कोक भी पीता हूं

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ शेफों द्वारा बनाया गया भोजन करते हैं जो काफी पौष्टिक होता है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2018, 10:39 AM IST
US President

लंदन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वह एक जीनियस इंसान हैं हैं और पौष्टिक खाना खाते हैं। ट्रंप ने ब्रिटेन के आईटीवी की ओर से उनके स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही।


दुनिया के टॉप शेफ बनाने हैं मेरा खाना- ट्रंप
बर्गर खाने और कोक पीने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ शेफों द्वारा बनाया गया भोजन करते हैं जो काफी पौष्टिक होता है। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ विशेष अवसरों पर वह बर्गर खाते हैं और कोक पीते हैं लेकिन वास्तव में वह पौष्टिक खाना खाते हैं।

जांच में पता चला- फीट हैं ट्रंप
हाल ही में प्रकाशित एक किताब में ट्रम्प के मानसिक स्वास्थ्य पर एक सवाल उठाया गया था। जिसके बाद उनका मेडिकल जांच हुआ। इसमें ट्रंप के फिजिशियन ने उनकी जांच कर उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया। ट्रंप के स्वास्थ्य की जांच वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में कई घंटे चली। समझा जाता है कि इस दौरान ट्रंप का ब्लड प्रेशर, कोलस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, हॉर्ट बीट, वेट आदि की जांच की गई। जांच के बाद डॉ रोनी जैक्सन ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति की चिकित्सा जांच की गई और उनकी सेहत पूरी तरह ठीक है।


ट्रंप ने कहा था कि वह जीनियस हैं
हाल ही में प्रकाशित एक किताब ‘फायर एंड फ्यूरी : इनसाइड द ट्रंप व्हाइट हाउस’ में उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर आशंकाएं जताई गई हैं। इस पर टिप्पणी करते हुए ट्रम्प ने पिछले हफ्ते ट्वीट कर खुद को होशियार बताया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि एक साल के गहन अध्ययन के बाद रूस के साथ गठजोड़ की बात कोरी अफवाह साबित हुई। अब फेक न्यू मीडिया मानसिक स्थिति और बौद्धिकता के बारे में चिल्ला रहा है। जबकि मैं पूरी तरह से स्थिर दिमाग वाला और जीनियस व्यक्ति हूं।

Published on:
Also Read
View All