अमरीका

पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ डोनाल्ड ट्रंप के संबंधों में बड़ा खुलासा, रिपोर्ट में लगाए गए कई आरोप

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप की सहमति से महिला पोर्न स्टार को भुगतान किया गया था

less than 1 minute read
trump and stormy scandals
अमरीका: पूर्व वकील माइकल कोहेन के खिलाफ 80 पन्नों का अभियोग, ट्रंप की बड़ी भूमिका उजागर

वाशिंगटन। अमरीका के संघीय अभियोजकों ने डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन के खिलाफ 80 पन्नों का एक अभियोग तैयार किया है। कोहेन ने प्लेबॉय मॉडल कैरेन मैकडॉगल और पॉर्नस्टार स्टेफनी क्लिफोर्ड के साथ कथित प्रेम संबंधों को लेकर चुप रहने के लिए किए गए भुगतान में राष्ट्रपति की भूमिका का उल्लेख किया है। न्यूज चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक अदालत में शुक्रवार को पेश रिपोर्ट में कोहेन की टिप्पणी में नया विवरण जोड़ा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप की सहमति से महिला पोर्न स्टार को भुगतान किया गया था। बता दें कि कोहेन को अदालत ने अगस्त में दोषी ठहराया था।

ट्रंप की भूमिका उजागर

'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्लेबॉय मॉडल कैरेन मैकडॉगल और पॉर्नस्टार स्टेफनी क्लिफोर्ड को उनके कथित प्रेम संबंधों को लेकर चुप रहने के लिए किए गए भुगतान के प्रत्येक फैसले में शामिल थे। उन्हें इसके बारे में पूरी जानकारी थी। बता दें कि स्टेफनी क्लिफोर्ड को स्टॉर्मी डेनियल के नाम से जाना जाता है। कोहेन के खिलाफ अंतिम रूप से दाखिल 22 पन्ने के दस्तावेज में अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया है कि उन्होंने ट्रंप के साथ समन्वय कर इस मामले को निपटाया है।

'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने अमेरिकन मीडिया के सीईओ डेविड पेकर से 2015 में ट्रंप टॉवर में मुलाकात की थी, जिसने महिला को चुप रखने के लिए पैसे देने को लेकर नेशनल इंक्वायरर के इस्तेमाल का प्रस्ताव दिया।

Updated on:
11 Nov 2018 08:14 am
Published on:
10 Nov 2018 02:42 pm