अमरीका

जो बाइडेन ने भारतीय-अमरीकी मूल की भव्य लाल को बनाया नासा की कार्यकारी प्रमुख

-अमरीकी के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन की कैबिनेट में 20 भारतीय-अमरीकियों को मिली जगह।-एसटीपीआई में शामिल होने से पहले सी-एसटीपीएस एलएलसी के अध्यक्ष पद के लिए भी चुनी गई थी।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Feb 2021, 8:49 AM IST
bhavya_lal.jpg

नई दिल्ली। अमरीका के नर्वनिवाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय-अमरीकी भव्य लाल को नासा की कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया है। वह बाइडेन प्रशासन के अंतर्गत एजेंसी में परिवर्तन संबंधी कार्यों को देखेंगी। अमरीका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बयान में कहा कि भव्य लाल के पास अभियांत्रिकी और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का खासा अनुभव है। लाल अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और नीति समुदाय की सक्रिय सदस्य भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भव्य लाल ने नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन फेडरल एडवाइजरी कमेटी ऑन कमर्शियल रिमोट सेंसिंग पर लगातार दो बार अपनी सेवा दी है।

पहले भी नासा से जुड़ी रही हैं भव्य लाल
बता दें कि भव्य लाल एसटीपीआई में शामिल होने से पहले सी-एसटीपीएस एलएलसी के अध्यक्ष पद के लिए भी चुनी गई थी। जो कि एक विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति अनुसंधान और परामर्श फर्म है। भव्य लाल को नासा के इनोवेटिव एडवांस्ड कॉन्सेप्ट्स प्रोग्राम और नासा एडवाइजरी काउंसिल की टेक्नोलॉजी, इनोवेशन एंड इंजीनियरिंग एडवाइजरी कमेटी की एक्सटर्नल काउंसिल का मेंबर भी बनाया जा चुका है।

बाइडेन की कैबिनेट में 20 भारतीय मूल के अमरीकी
जो बाइडेन अमरीका के 46वें राष्ट्रपति है और उनकी कैबिनेट में 20 भारतीय मूल के अमरीकियों को जगह मिली हैं, जिसमें कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति बनाया गया है। कमला हैरिस अमरीका की पहली महिला उपराष्ट्रपति हैं। इसके अलावा भारतीय मूल की नीरा टंडन को व्हाइट हाउस में ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट डायरेक्टर और डॉ. विवेक मूर्ति को यूएस सर्जन जनरल चुना गया है।

Published on: