अमरीका

ट्रंप ने दिखाई सीनाजोरी, चारों महिला सांसदों से माफी मांगने को कहा

ट्रंप ने चारों महिला सांसदों को एक बार फिर निशाना बनाया बीते दिनों दिनों ट्रंप ने इन महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी की थी
1 minute read
donald trump

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को चारों महिला सांसदों को एक बार फिर निशाना बनाया। उन्होंने इन महिलाओं से माफी मांगने को कहा है। ये चारों महिला सांसद अलेक्जेंड्रिया ओकासियो कोर्टेज, इलहाम ओमार, राशिदा तलेब और अयान्ना प्रेसले हैं। सभी अमेरिकी नागरिक हैं। ये महिलाएं हिसपैनिक, अरब, सोमालिया और अफ्रीकी-अमरीकी मूल की हैं।

महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी की

बीते दिनों ट्रंप ने इन महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि इन महिलाओं को अपने देश की भलाई के लिए वहां चले जाना चाहिए। इस बयान पर महिलाओं ने मीडिया में जाकर अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की जमकर आलोचना की। इस बात पर ट्रंप नाराज हैं। उन्होंने कहा कि "मुझे नहीं लगता कि चारों महिला सांसद हमारे देश को प्यार करने में सक्षम हैं। इन्हें अमरीका से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने घृणास्पद चीजें कही हैं। इस तरह की मानसिकता डेमोक्रेटिक पार्टी को बर्बाद कर रही है। लेकिन ये कमजोर और असुरक्षित लोग हैं जो हमारे महान देश को कभी नुकसान नहीं पहुंचा सकते।"

चारों पर निशाना साधा

इससे पहले ट्रंप ने ट्वीट कर चारों पर निशाना साधते हुए कहा था कि संयुक्त राज्य अमरीका को कैसे चलाना चाहिए। इसके बारे में बोलने से पहले उन्हें अपने देश के बारे में जानना चाहिए। वहां जाकर अपराध वाले स्थानों को ठीक करने में मदद करनी चहिए। उन्होंने कहा कि ये प्रगतिशील डेमोक्रेट जहां से आई हैं, वहां की सरकारें पूरी तरह तबाह हैं। ट्रंप के इन्हीं बयानों को डेमोक्रेटिक पार्टी ने मुद्दा बनाया है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
28 Jul 2019 05:57 pm
Published on:
28 Jul 2019 12:34 pm