अमरीका

अमरीका: 6.4 तीव्रता के भूकंप से हिल उठा अलास्का, ट्रांस कॉन्टिनेंटल ऑयल पाइप लाइन के पिलर्स क्षतिग्रस्त

रविवार सुबह आए इस 6.4 तीव्रता के भूकंप का केंद्र राज्य दूसरे सबसे बड़े शहर फेयरबैंक के 343 मील पूर्वोत्तर क्षेत्र में था।
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2018, 9:49 AM IST
earthquake
अमरीका: 6.4 तीव्रता के भूकंप से हिल उठा अलास्का, किसी नुकसान की खबर नहीं

वाशिंगटन। अमरीका के अलास्का में रविवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। अमरीकी भौगोलिक सर्वेक्षण विभाग का कहना है कि रिक्टर स्केल 6.4 तीव्रता वाले भूकंप ने अलास्का के दूरस्थ हिस्सों को हिला डाला। हालांकि भूकंप के बाद देश के दूरस्थ उत्तरी इलाके में अभी किसी क्षति की सूचना नहीं मिली है।

क्षेत्र का सबसे तेज भूकंप

अमरीकी भौगोलिक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार यह इस क्षेत्र में दर्ज सबसे मजबूत भूकंप था। इससे पहले सबसे शक्तिशाली भूकंप 1995 में आया था जिसे रिक्टर स्केल पर 5.2 पर दर्ज किया गया था। यूएसजीएस डेटा और भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप के बाद कई मजबूत आफ्टरशेक भी महसूस किए गए थे।

रविवार सुबह आए इस 6.4 तीव्रता के भूकंप का केंद्र राज्य दूसरे सबसे बड़े शहर फेयरबैंक के 343 मील पूर्वोत्तर क्षेत्र में था। अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप की गहराई लगभग 6 मील थी। बता दें कि अलास्का में बीते दिनों भूकंप आने की प्रवृत्ति बढ़ी है।1964 में अलास्का भूकंप, जो उत्तरी अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा भूकंप है, ने एंकोरेज के 74 मील दक्षिण पूर्व में अलास्का के प्रिंस विलियम साउंड पर अटैक किया था । हालांकि वैज्ञानिक अलास्का के इस भूकंप को सबसे तेज नहीं मानते हैं। हालांकि यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसका असर समूचे सभी अमरीजी द्वीप पर देखा गया था।

खतरनाक हैं इस तीवरता के भूकंप

अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग का कहना है कि इस इलाके के लिए 5.2 से 6.4 तक की तीवरता के भूकंप खतरनाक हैं।ये भूकंप तेजी से बढ़ता है क्योंकि इसका परिमाण बढ़ता है। यू.एस. भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, 6.4 तीव्रता भूकंप 15.8 गुना बड़ा है और 5.2 भूकंप से 63.1 गुना मजबूत है। एलिसेका पाइपलाइन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भूकंप ने अलास्का पाइपलाइन को नुकसान नहीं पहुंचाया। कंपनी ने एक ट्वीट में कहा कि भूकंप से संबंधित फिलहाल कोई चिंता नहीं है, लेकिन इस पाइपलाइन का निरीक्षण किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All