7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटेन: नकाब पहनी महिला को देख चिल्लाने लगा बस ड्राइवर, कहा-उतारो इसे डरावना है ये

ये घटना 21 जुलाई की है। उस दौरान ये बस ईस्टन से ब्रिस्टल सिटी सेंटर जा रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 13 Aug 2018, 9:15 AM IST

british bus driver shouted a naqab wearing women to remove it

ब्रिटेन: नकाब पहनी महिला को देख चिल्लाने लगा बस ड्राइवर, कहा-उतारो इसे डरावना है ये

लंदन। ब्रिटेन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां एक औरत का नकाब पहनना भारी पड़ गया। दरअसल वहां एक महिला नकाब पहनकर बस में चढ़ी थी, लेकिन उसको देखकर बस ड्राइवर ने जो प्रतिक्रिया दी वो चौंकाने वाला था।

महिला के बस में चढ़ते ही चिल्लाने लगा बस ड्राइवर

दरअसल बस ड्राइवर ने उसे देखकर चिल्लाने लगा और नकाब उतारने की मांग की। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को उसका नकाब पहनना डरावना लग रहा था। उसने महिला को खतरनाक भी करार दिया। मीडिया रिपोर्टों में दी गई जानकारी के मुताबिक महिला अपने दो महीने के बच्चे के साथ बस में चढ़ी थी, उसके चढ़ते ही ड्राइवर उसपर चिल्लाने लगा और कहा कि वह अपनी नकाब हटा दे। ड्राइवर के मुताबिक ये बात डरावनी थी कि वह महिला का चेहरा नहीं देख सकता।

ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड की इस लड़की का दावा, बॉयफ्रेंड की मौत के बाद भी उसके साथ बनाए हैं शारीरिक संबंध

आतंकी जैसे किया गया बर्ताव: पीड़ित महिला

अपने नकाब के कारण परेशानी झेलने वाली पीड़ित महिला ने अपने बयान में कहा कि उसके साथ ऐसे बर्ताव किया गया जैसे वह कोई आतंकी हो। महिला ने ये भी कहा कि ड्राइवर का सीधे तौर पर आतंकी बताने वाला ये वाकया उसके लिए बेहद निराशाजनक है। वह ऐसे कह रहा था जैसे मैं बस को उड़ाने जा रही हूं।

ये भी पढ़ें:- न्यूजर्सी: आसमान से अचानक होने लगी पैकटों की बौछार, ट्रंप के नाम लिखा था ये बड़ा संदेश

घटना से संबंधित वीडियो भी वायरल

आपको बता दें कि ये घटना 21 जुलाई की है। उस दौरान ये बस ईस्टन से ब्रिस्टल सिटी सेंटर जा रही थी। घटना की जानकारी उससे संबंधित वीडियो के वायरल होने से मिली है।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान: जारी है अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न, अब हिंदू महिला को टॉर्चर कर उतारा मौत के घाट