
Sex With Ghost
वेलिंगटन। एक रिलेशनशिप में आखिर कौन ये नहीं चाहता कि उसका पार्टनर जिंदगी भर उसके साथ रहे। कई लोगों की ये इच्छा होती है कि अपने पार्टनर के साथ पूरी जिंदगी रहें। मौत भी उन्हें अलग ना कर सके। हालांकि इस तरह की बातें सुनने और कहने में अच्छी लगती हैं। शायद ही ऐसा होता है कि किसी रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर्स को मौत भी अलग ना कर पाए, लेकिन अगर आपसे कहा जाए ऐसा वास्तविक जीवन में हुआ है तो क्या आप यकीन करेंगे। जी हां, ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला न्यूजीलैंड से सामने आया है, जहां एक लड़की ने ये दावा किया है कि वो अपने बॉयफ्रेंड की मौत के बाद भी उसके (भूत) साथ शारीरिक संबंध बना चुकी है।
प्रेमी के भूत के साथ संबंध बनाती है लड़की
लड़की के मुताबिक, जब वो अपने प्रेमी की कब्र के पास गई तो उसके बाद उसी रात दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हुए। इस लड़की का नाम सिमोन है, जिसके प्रेमी की कुछ समय पहले दर्दनाक मौत हो गई थी। सिमोन ने न्यूजीलैंड में एक रेडियो शो में अपने साथ हुए इस वाक्ये का जिक्र किया है। शो के दौरान सिमोन से पूछा गया कि कहीं वो सपना तो नहीं देखती हैं। कहीं वो अपने प्रेमी के साथ सपने में सेक्स करती हैं और उन्हें इसका वास्तविकता में अनुभव होता है, लेकिन सिमोन ने ऐसी बातों को सिरे से खारिज कर दिया है।
दोनों के बीच कई बार बने हैं शारीरिक संबंध
सिमोन का कहना है कि वो कोई सपना नहीं बल्कि हकीकत है। सिमोन ने बताया कि जब भी उनके प्रेमी का भूत उनके पास आता है तो इस बात के संकेत पहले ही मिल जाते हैं। भूत के पास आने से सिमोन भी काफी उत्साहित हो जाती हैं। सिमोन ने कई बार अपने प्रेमी की रूह को अपने पास महसूस किया है। इन्हीं नजदीकियों के बीच दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए हैं।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से सामने आया था ऐसा ही एक मामला
ऐसा नहीं है कि इस तरह का चौंकाने वाला मामला कोई पहली बार सामने आया है। इससे पहले बिल्कुल इसी तरह का एक हैरान कर देने वाला मामला ऑस्ट्रेलिया से सामने आया था। महिला ने ये दावा किया था कि वो एक भूत के साथ रिलेशनशिप में है और वो उससे एक बच्चा भी चाहती है।
Published on:
12 Aug 2018 06:39 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
