7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रखे शैंपू की बोतलों में छिपा था ये राज़, पुलिस ने बरामद की 34 लड़कियों की 219 गंदी…

हॉस्टल मालिक बाथरूम में रिकॉर्ड की गईं लड़कियों की इन वीडियोज़ को पॉर्न साइटों पर अपलोड कर देता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 11 Aug 2018, 5:03 PM IST

bathroom

गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रखे शैंपू की बोतलों में छिपा था ये राज़, पुलिस ने बरामद की 34 लड़कियों की 219 गंदी...

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक गर्ल्स हॉस्टल के मालिक की काली करतूतों का सारा कच्चा-चिट्ठा खुल गया। दरअसल मालिक पर लड़कियों ने आरोप लगाया है कि वह हॉस्टल के बाथरूम में कैमरे छिपाकर लगा रखा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शातिर हॉस्टल मालिक ने बाथरूम जाने वाली लड़कियों पर नज़र रखने के लिए शैंपू की खाली बोतलों में कैमरे लगा रखे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी हॉस्टल मालिक के पास से कुल 219 अश्लील वीडियो क्लिप बरामद कर लिए हैं। ये वीडियो हॉस्टल में रहने वाली 34 लड़कियों की बताई जा रही है।

खबरों की मानें तो हॉस्टल मालिक बाथरूम में रिकॉर्ड की गईं लड़कियों की इन वीडियोज़ को पॉर्न साइटों पर अपलोड कर देता था। कानून के मुताबिक दोषी पाए जाने पर आरोपी हॉस्टल मालिक को 14 साल की जेल हो सकती है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपी के हॉस्टल में जब भी कोई नई लड़की आती थी तो वह उसके बाथरूम में शैंपू की बोतल रख देता था। आरोपी इतना शातिर था कि वह बोतल में कैमरे सेट कर उसे शॉवर के पास छिपाकर फिक्स कर देता था। कैमरे में रिकॉर्ड हुई वीडियो को प्राप्त करने के लिए आरोपी मालिक लड़की के जाने का इंतज़ार करता था और वीडियोज़ को एक हार्ड ड्राइव में स्टोर कर लेता था।

हालांकि पुलिस ने आरोपी हॉस्टल मालिक की पहचान को उजागर नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी की पहचान को उजागर किया गया तो इसका सबसे बुरा असर उसकी पत्नी पर पड़ सकता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा बनाई गई 34 लड़कियों की वीडियो दुनियाभर में फैल चुकी हैं। इसलिए आरोपी की पहचान छिपाना ज़्यादा ज़रूरी है। कोर्ट में आरोपी का पक्ष रखने वाले वकील ने भी उसकी पहचान छिपाने के लिए अपील की थी।