7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटेन: मैनचेस्टर में स्ट्रीट पार्टी के दौरान फायरिंग, 10 लोग घायल

पुलिस ने आते ही अपराधी को काबू में करने के लिए मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने कहा कि 9 घायलों के शरीर पर चोट के निशान हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 13 Aug 2018, 8:46 AM IST

Britain firing

ब्रिटेन: मेनचेस्टर में स्ट्रीट पार्टी के दौरान फायरिंग, 10 लोग घायल

लंदन। ब्रिटेन के मैनेचस्टर में सड़क पर जश्न मना रहे लोगों पर हुई गोलीबारी में दो कम से कम 10 लोग जख्मी हो गए हैं। यह गोलीबारी रविवार को उस समय हुई जब लोगों सड़कों पर निकलकर जश्न मना रहे थे। गोलीबारी में दो बच्चों समेत 10 लोग जख्मी हो गए।

कार्निवल के दौरान हादसा

मैनचेस्टर में यह हादसा कैरीबियन कार्निवल के दौरान हुआ। बता दें कि ब्रिटेन में 1972 से हर साल गर्मियों में मनाया जाता है। यह कार्निवल हजारों लोगों को आकर्षित करता है। घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि यह कार्निवल शांतिपूर्ण रूप से गुजरता है। इसमें हजारों लोग नाचते गाते खुशियां मनाते हैं।

सीरिया: हथियारों के डिपो में हुआ विस्फोट, 39 की मौत

पुलिस ने संभाला मोर्चा

ब्रितानी मीडिया की खबरों में बताया गया है कि सुबह क्लेयरमोंट रोड पर सशस्त्र पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने आते ही अपराधी को काबू में करने के लिए मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने कहा कि 9 घायलों के शरीर पर चोट के निशान हैं। ये सभी व्यक्ति मामूली इलाज के बाद ठीक हो गए लेकिन एक व्यक्ति की हालत खराब है । उसे पैर में चोट लगी है। मैनचेस्टर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई । उन्होंने कहा कि गोलीबारी सिर्फ मनोरंजन के इरादे से की गई थी। पुलिस ने कहा," यह एक धृष्टतापूर्ण करतूत है जिसके भयानक नतीजे हो सकते थे।"

पाकिस्तान: जारी है अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न, अब हिंदू महिला को टॉर्चर कर उतारा मौत के घाट

घायल व्यक्ति की हालत गंभीर

पुलिस ने कहा कि अधिक घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती व्यक्ति कराया गया है। जिसकी हालत स्थिर है लेकिन गंभीर बनी हुई है। अभी डॉक्टर इस बात की जाँच कर रहे हैं कि वह गोली लगने से कितना जख्मी हुआ है। पुलिस ने इसे आतंकवादी घटना मानने से इंकार किया है।