7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारपीट के आरोप पर बोले बेन स्टोक्स, मैंने जो किया अपने बचाव में किया

मारपीट के आरोप में चल रही कोर्ट ट्रायल के कारण इंग्लैंड की टीम से बाहर हुए बेन स्टोक्स ने इस विवाद पर अपनी सफाई दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 10 Aug 2018, 4:53 PM IST

stokes

लार्ड्स टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, इस वजह से बेन स्टोक्स को पड़ सकता है बाहर बैठना!

नई दिल्ली। इंग्लैंड के स्टार ऑल राउंडर बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब के बाहर एक व्यक्ति को पीटने के आरोप में ब्रिस्टल कोर्ट में अपनी दलील दी हैं। कोर्ट में दी गई अपनी दलील में बेन स्टोक्स ने कहा कि मैंने जो भी किया वो अपनी बचाव में किया। बताते चले कि बेन स्टोक्स ने पिछले साल ब्रिस्टल की एक नाइटक्लब के बाहर एक व्यक्ति को बुरी तरीके से पीटा था। इस विवाद के बाद स्टोक्स को एशेज टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल नहीं किया गया था। स्टोक्स के साथ जिस व्यक्ति की मारपीट हुई थी, उसने न्याय के लिए कोर्ट का सहारा लिया था। जहां अभी सुनवाई जारी है।

अपने बचाव में स्टोक्स ने यह कहा-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने ब्रिस्टल की अदालत में जारी विवादस्पद मामले की सुनवाई के दौरान अपने बचाव में कहा कि उन्होंने जो भी किया अपने और आसपास के लोगों के बचाव में किया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिस्टल विवाद में शामिल स्टोक्स लॉर्ड्स में जारी दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल नहीं हैं।

कोर्ट में जारी है सुनवाई-
उल्लेखनीय है कि स्टोक्स के खिलाफ ब्रिस्टल में एक नाइट क्लब के बाहर लोगों के साथ मारपीट का मामला दर्ज है। इस मामले पर ब्रिस्टल की एक अदालत में सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान स्टोक्स से जब इस हिंसा पर उनकी पहली प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि रेयान अली उनकी हाथ में रखी बोतल से हमले की कोशिश में थे।

मैं नशे में नहीं था- स्टोक्स
स्टोक्स ने कहा कि मैं अपना और अपने आसपास शामिल लोगों का बचाव कर रहा था। इस कारण वह इस लड़ाई में शामिल हो गए। मैंने जो भी किया उसका फैसला बेहद जल्दी लिया। मैं यह समझ गया था कि इन दो लोगों (अली और रेयान हेल) से बाकी लोगों को भी खतरा हो सकता है। इंग्लैंड के खिलाड़ी ने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया अपने बचाव में किया। मुझे इन दोनों लोगों से खतरा महसूस हो रहा था। मैं नशे में नहीं था।