11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय क्रिकेटरों के साथ अनुष्का की इस तस्वीर पर मचा था बवाला, अब BCCI ने दी यह सफाई

BCCI ने एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की थी जिसमे टीम के खिलाड़ियों के संग अनुष्का शर्मा भी शामिल थीं।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Aug 10, 2018

INDIAN CRICKET TEAM WITH ANUSHKA SHARMA

भारतीय क्रिकेटरों के साथ अनुष्का की इस तस्वीर पर मचा था बवाला, अब BCCI ने दी यह सफाई

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों के साथ-साथ कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी शामिल है। बीसीसीआई ने इस तस्वीर का कैप्शन देते हुए लिखा कि लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में भारतीय क्रिकेट टीम। इस तस्वीर में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ अनुष्का के होने पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। अनुष्का के उस तस्वीर में और हाई कमीशन द्वारा डिनर पर आमंत्रित किए जानें पर लोगों ने सवाल उठाए हैं, इस पूरे मामले पर अब BCCI ने सफाई दी है।


इस तस्वीर पर मचा था हो हल्ला-
इंग्लैंड के दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार भारतीय उच्चायोग में डिनर पार्टी में आमंत्रित थी। इस पार्टी में भारतीय क्रिकेट टीम एक ही तरीके से पोशाक में थे। इस पार्टी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच रवि शास्त्री और विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी शामिल हुई। इस खास मौके पर ली गई तस्वीर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने ट्वीटर अकाउंड पर पोस्ट की थी।

BCCI और हाई कमीशन की सफाई-
BCCI ने इस पूरे मामले में सफाई देते हुए कहा है कि इस अनुष्का के टीम इंडिया के साथ भोज पर शामिल होने से कॉपी भी प्रोटोकॉल नहीं टूटा है। भारतीय हाई कमीशन के सूत्रों ने भी इसपर स्पष्टीकरण दिया है कि अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया को हाई कमीशन ने नहीं बल्कि हाई कमिश्नर और उनकी पत्नी ने आमंत्रित किया था। डिनर का यह प्रोग्राम हाई कमिश्नर के घर पर हुआ था न कि हाई कमीशन में। इसके साथ ही रहाणे पीछे किसी के कहने पर नहीं बल्कि खुद कि मर्जी से खड़े हुए थे।


यूजरो ने जमकर लगाई थी लताड़-
दरअसल इस तस्वीर पर प्रशंसकों का गुस्सा इस कारण फूटा कि यह भारतीय क्रिकेट टीम का आधिकारिक प्रोग्राम था। इस कार्यक्रम में अनुष्का शर्मा कैसे शामिल हो सकती है? यदि अन्य भारत के अन्य क्रिकेटरों की पत्नी भी इस प्रोग्राम में शामिल होती तो शायद इतना बवाल नहीं मचता। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये तो ठीक है, लेकिन टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे सबसे पीछे कैसे..? बता दें कि रहाणे इस तस्वीर में सबसे पीछे की कतार में है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग