अमरीका

अमरीकी राष्ट्रपति टैक्स चोर, तीन साल की उम्र से अरबों में खेल रहे हैं ट्रंप

अमरीकी राष्ट्रपति को अपने पिता के रियल एस्टेट के साम्राज्य से कम से कम 41.3 करोड़ डॉलर मिले

2 min read
Oct 03, 2018
ट्रंप और उसके पिता

वॉशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष अखबार ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर चोरी के जरिए अपने पिता न्यूयॉर्क के जाने माने बिल्डर फ्रेड सी.ट्रंप की अरबों रुपये की संपत्ति हासिल की थी। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान दावा किया था कि वह खुद के बल पर अरबपति बने हैं और वह लंबे समय से कहते रहे हैं कि उनके पिता फ्रेड ट्रंप से उन्हें कोई वित्तीय मदद नहीं मिली।

कम से कम 41.3 करोड़ डॉलर मिले

ये भी पढ़ें

अमरीका: पेंटागन को भेजे गए जहरीले पार्सल, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

मीडिया ने दावा किया कि गोपनीय टैक्स रिटर्न के बहुत सारे दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड के आधार पर की जांच में पाया गया कि ट्रंप को अपने पिता के रियल एस्टेट के साम्राज्य से आज के हिसाब से कम से कम 41.3 करोड़ डॉलर मिले। दावा किया गया है कि इसमें से ज्यादातर धनराशि ट्रंप को इसलिए मिली क्योंकि उन्होंने अपने माता-पिता की कर अदा करने से बचने में मदद दी।

संपत्ति छिपाने के लिए फर्जी कंपनी बनाई

रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने तथा उनके भाई-बहनों ने अपने पिता से तोहफे में मिली अरबों की संपत्ति छिपाने के लिए फर्जी कंपनी बनाई। रिकॉर्ड से पता चलता है कि ट्रंप ने लाखों रुपये के कर को छिपाने में अपने पिता की मदद की। उन्होंने अपने माता-पिता की रियल एस्टेट की संपत्तियों की कम कीमत आंकने की रणनीति बनाने में भी मदद की जिससे जब ये संपत्तियां उन्हें तथा उनके भाई-बहनों को हस्तांतरित की गई तो काफी हद तक कर कम हो गया।

ट्रंप परिवार के खिलाफ हमला दुखद है

व्हाइट हाउस ने इस खबर पर नाराजगी जताई है और इस खबर के लिए मीडिया से माफी मांगने को कहा है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स के अनुसार फ्रेड ट्रंप को गए करीब 20 साल हो गए और ट्रंप परिवार के खिलाफ यह भ्रामक हमले करना दुखद है। उन्होंने कहा कि कई दशक पहले इंटरनेट राजस्व सेवा ने इस लेन-देन की समीक्षा की थी और इन पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा कि मीडिया संस्थानों की अमेरिकी लोगों में विश्वसनीयता सबसे निचले स्तर पर चली गई है क्योंकि ये खबरें देने के बजाय चौबीसों घंटे राष्ट्रपति और उनके परिवार पर हमले करने में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें

ट्रंप ने भारत को ‘शुल्कों का राजा’ कहकर तंज कसा, कहा- आयात शुल्क कम हो
Published on:
03 Oct 2018 12:23 pm
Also Read
View All