
अमरीका: पेंटागन को भेजे गए जहरीले पार्सल, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप
वाशिंगटन। अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन को मेल के जरिए जहरीले पार्सल भेजने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार को पेंटागन मेल स्क्रीनिंग केंद्र में अधिकारियों ने घातक जहर रिसीन से युक्त कम से कम दो पैकेट पाए ।अमरीकन मीडिया की खबरों में कहा गया है कि इस घटना की जानकारी अमरीकी रक्षा सचिव जेम्स मैटिस और नौसेना अधिकारी एडमिरल जॉन रिचर्डसन को देने के बाद आगे के विश्लेषण के लिए फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) को भेजे गए हैं।
पेंटागन में जहरीले पार्सल
पेंटागन को भेजे गए पार्सल रक्षा भवन में प्रवेश नहीं कर पाए थे। उन्हें मेल स्क्रीनिंग भवन में ही पकड़ लिया गया था। मेल स्क्रीनिंग भवन जो पेंटागन के मुख्य भवन से अलग है।एक अमरीकी न्यूज चैनल ने पेंटागन मेल स्क्रीनिंग सेंटर के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि, "सोमवार को, पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी ने पेंटागन की रिमोट स्क्रीनिंग सुविधा पर मेल स्क्रीनिंग के दौरान एक संदिग्ध जहरीले पदार्थ का पता लगाया।" उन्होंने घटना का विवरण देते हुए आगे कहा कि सोमवार को स्क्रीनिंग सुविधा पर प्राप्त सभी अमरीकी डाक सेवा मेल को कड़ी निगरानी में रखा गया है और पेंटागन कर्मियों को कोई खतरा नहीं है।
रिसीन युक्त थे पैकेट
पैकेटों के शुरुआती परीक्षण में उन्हें रिसीन के लिए पॉजिटिव पाया गया था। लेकिन फिलहाल एफबीआई अब अंतिम निर्धारण करने के लिए इसका विश्लेषण कर रहा है। बता दें कि रिसिन एक अत्यधिक शक्तिशाली विष है। अधिकारियों ने कहा किसुरक्षात्मक सूट में रक्षा विभाग के कर्मचारी प्रति वर्ष लगभग ५ लाख पार्सल की जांच करते हैं। अमरीकी रक्षा अधिकारियों ने बताया कि ये पैकेट वाइट हाउस को संबोधित थे। इन पैकेटों के मिलने की बाद पेंटागन ने अपनी जांच का दायरा और भी सघन कर दिया।
Updated on:
3 Oct 2018, 8:20 AM IST
Published on:
3 Oct 2018, 8:20 AM IST
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.