
ट्रंप ने भारत को 'शुल्कों का राजा' कहकर तंज कसा, कहा- आयात शुल्क कम हो
वाशिंगटन। अमरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीकी उत्पादों पर अधिक शुल्क लगाने को लेकर भारत पर तंज कसा है। ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर भी इसी तरह का आयात शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने भारत को 'शुल्कों का राजा' करार देते हुए सोमवार को कहा कि भारत उन्हें खुश करने के लिए अमरीका के साथ व्यापारिक समझौता करना चाहता है।
अधिक आयात शुल्क रखने का आरोप लगाया
हाल के दिनों में यह दूसरी बार है जब अमरीकी राष्ट्रपति ने भारत पर कथित रूप से अधिक आयात शुल्क रखने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा के साथ नए व्यापारिक समझौते की घोषणा के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान भारत पर यह आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि अमरीका की जापान,यूरोपीय संघ,चीन और भारत के साथ व्यापारिक समझौते को लेकर बातचीत चल रही है।
हार्ले डेविडसन पर सौ प्रतिशत शुल्क लगाने को लेकर आपत्ति जताई
ट्रंप ने अमरीकी बाइक हार्ले डेविडसन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बाइक पर 100 प्रतिशत की दर से आयात शुल्क लगाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी बात की। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि मोदी ने इस बाइक पर आयात शुल्क की दर कम करने का आश्वासन भी दिया। ट्रंप ने कहा कि भारत ने अमरीकी मोटरसाइकिलों पर आयात शुल्क की दर कम की है लेकिन वो पर्याप्त नहीं है। अमरीकी राष्ट्रपति ने भारतीय उत्पादों पर भी इसी तरह का आयात शुल्क लगाने की चेतावनी दी है।
मोदी के साथ शानदार रिश्ते
उन्होंने कहा कि भारत के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ शानदार रिश्ते हैं। वो इसको लेकर काम करेंगे। दरअसल, व्यापार समझौते को लेकर अमरीका और भारत के बीच चल रही यह वार्ता अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटाइजर आगे बढ़ा रहे हैं। ट्रंप प्रशासन भारत और अमरीका के बीच व्यापार के अंतर को कम करने के लिए भारत पर लगातार दबाव बनाता रहा है कि वो अमरिका से अधिक सामान आयात करे।
Published on:
02 Oct 2018 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
