अमरीका

H4 वीजा पर सख्त हो रहे ट्रंप, अमरीका में भारतीय महिलाओं की बढ़ सकती है मुसीबत

दरअसल ट्रंप प्रशासन एच-4 वीजा को खत्म करने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल इस वीजा नीति की समीक्षा की जा रही है।

2 min read
H4 वीजा पर सख्त हो रहे ट्रंप, अमरीका में भारतीय महिलाओं की बढ़ सकती है मुसीबत

वॉशिंगटन। अमरीका में काम कर रहे हजारों भारतीयों के सामने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वीजा नीति के चलते नई मुश्किल खड़ी हो सकती है। दरअसल ट्रंप प्रशासन एच-4 वीजा को खत्म करने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल इस वीजा नीति की समीक्षा की जा रही है। अगर इसे खत्म किया गया तो अमरीका में रह रहीं हजारों भारतीय महिलाएं प्रभावित होंगी।

...क्या है एच-4 वीजा?

ये भी पढ़ें

हिंदू सेना ने ट्रंप के जन्मदिन पर काटा 7.1 किलो का केक, कहा-वो इंसानियत के मसीहा

अमरीका में काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों को वर्क परमिट के रूप में एच-1 बी वीजा दिया जाता है। जबकि उनके जीवनसाथी (पति या पत्नी) को एच-4 वीजा दिया जाता है। अब ऐसे जीवनसाथियों के वर्क परमिट को खत्म किया जा रहा है। इस वीजा की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में की गई थी। यह वीजा भारतीय पेशेवरों के बीच खासा लोकप्रिय है।

ऐसा क्यों कर रहा है अमरीका?

अमरीका का मानना है कि ऐसा करने से कंपनियां ज्यादा विदेशियों को नौकरी पर नहीं रख पाएंगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि प्रस्तावित नियमों की सूचना (NPRM) इस महीने प्रकाशित की जाएगी। हालांकि, कुछ संस्थाओं के मुताबिक नियम बनाने की प्रकिया पूरी होने तक H-4 वीजा को लेकर कोई भी फैसला अंतिम नहीं है।

'बाय अमरीकन, हायर अमरीकन'

गौरतलब है कि NPRM पर जनता की राय ली जाएगी। यूनाइटेड स्टेट्स सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विस (USCIS) के प्रवक्ता माइकल बार्स ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की 'बाय अमरीकन, हायर अमरीकन' नीति को लागू करने के लिए कई नीतिगत और नियामकीय बदलावों पर विचार किया जा रहा है। इसमें रोजगार आधारित वीजा कार्यक्रम भी शामिल है।

ये भी पढ़ें

किम से मुलाकात को कम आंकने पर नाराज ट्रंप, ‘फर्जी मीडिया अमरीका का सबसे बड़ा दुश्मन’
Published on:
15 Jun 2018 08:57 pm
Also Read
View All