अमरीका

ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी, होंडुरास के शरणार्थी किसी तरह भी मेक्सिको की सीमा पार न कर सकें

अमरीका के राष्ट्रपति ने कहा कि यह अब किसी तरह भी मध्य अमरीका सीमा को लांघ न सकें, कहा- लोगों को मेक्सिको में शरण के लिए आवेदन देगा होगा
2 min read
Oct 22, 2018
donald trump
ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी, होंडुरास के शरणार्थी किसी तरह भी मेक्सिको की सीमा पार न कर सकें

वाशिंगटन। मेक्सिको की ओर बढ़ रहे होंडुरास के हजारों शरणार्थी रविवार को एक नदी पार कर के ग्वाटेमाला में घुस गए। दूसरी ओर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। ट्रंप का कहना है कि यह अब किसी तरह भी यह मध्य अमरीका सीमा को लांघ न सकें। उन्होंने कहा कि इन शरणार्थियों को अमरीका की ओर बढ़ने से रोकने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। मेक्सिको प्रशासन अपने देश और ग्वाटेमाला के बीच सीमा पर बने एक पुल पर इस काफिले को रोकने में कामयाब रहा था, लेकिन कई शरणार्थी बाद में नदी में घुस गए और उन्होंने रविवार को मेक्सिको की ओर कूच करना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि होंडुरास के शरणर्थी भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। यहां पर सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

दो हजार लोगों का काफिला मेक्सिको की ओर बढ़ा

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि अवैध शरणार्थियों को हमारी मध्य सीमा पार करने से रोकने के लिए सभी प्रयास किए गए हैं। लोगों को पहले मेक्सिको में शरण के लिए आवेदन देना होगा और अगर वे ऐसा करने में नाकाम रहे तो अमरीका उन्हें वापस भेज देगा। संघीय पुलिस कमांडर के अनुमान के अनुसार,करीब 2,000 लोगों का काफिला मेक्सिको की ओर बढ़ रहा है। करीब एक हजार शरणार्थियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं,जो अब भी इस उम्मीद में सीमा पर स्थित पुल पर फंसे है कि वे अवैध रूप से ग्वाटेमाला के जरिए मेक्सिको में प्रवेश कर सकें।

शरणार्थी दावों का आवेदन देना होगा

मेक्सिको प्रशासन ने कहा कि जो लोग पुल पर हैं पहले उन्हें देश में प्रवेश करने के लिए शरणार्थी दावों का आवेदन देना होगा। ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जिमी मोराल्स ने कहा कि होंडुरास से पांच हजार से भी ज्यादा शरणार्थी ग्वाटेमाला में आए थे लेकिन उनमें से करीब दो हजार स्वदेश लौट गए। मेक्सिको प्रशासन ने शनिवार को पुल पर फंसी महिलाओं और बच्चों के लिए सीमा खोल दी और उन्हें सियुडैड हिडाल्को से करीब 40 किलोमीटर दूर तापाचुला शहर लेकर गए। पुल पर क्षमता से अधिक लोग मौजूद हैं।

Published on:
22 Oct 2018 03:24 pm