7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तूफान विला ने पकड़ी तेजी, सेन्ट्रल मेक्सिको में मंगलवार को लैंडफॉल की संभावना

विला तूफान उत्तर और उत्तर-पश्चिम में 6 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है

2 min read
Google source verification
willa

तूफान विला ने पकड़ी तेजी, सेन्ट्रल मेक्सिको में मंगलवार को लैंडफॉल की संभावना

मेक्सिको सिटी। सेन्ट्रल मेक्सिको तट की तरफ तेजी से बढ़ रहे तूफान विला पहले से और भी अधिक खतरनाक हो गया है। रविवार देर रात इसे श्रेणी तीन से अपग्रेड कर श्रेणी चार के विनाशकारी तूफान में तब्दील कर दिया गया। अमरीकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) ने रविवार को कहा कि तूफान विला मंगलवार को केंद्रीय मेक्सिको में लैंडफॉल कर सकता है। केंद्र ने यह भी कहा कि तूफान शक्तिशाली तूफान के रूप में आगे बढ़ने के साथ ही तेजी से मजबूती पकड़ रहा है।

अमरीका: हैकरों ने लगाई सरकारी वेबसाइट में सेंध, 75,000 लोगों के व्यक्तिगत डाटा लीक

विनाशकारी हुआ विला

एनएचसी ने कहा कि मेक्सिको के जलिस्को राज्य के तट पर कैबो कोर्रिएंट्स द्वीप के लगभग 250 मील दक्षिण पश्चिम में स्थित तूफान विला भूमि तक पहुंचने के बाद श्रेणी 4 का तूफान बन जाएगा। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही अमरीका में तूफान माइकल ने 30 लोगों की जान ले ली थी। रविवार को मेक्सिको के प्रशांत तट पर विला ने मजबूती पकड़नी शुरू की और 130 मील प्रति घंटे की अधिकतम हवाओं के साथ यह श्रेणी 4 का प्रमुख तूफान बन गया है।

रूस के साथ हथियार नियंत्रण संधि से बाहर निकलेगा अमरीका, ट्रंप ने लगाई मुहर

मंगलवार को लैंडफॉल की संभावना

अमरीकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) ने कहा है कि विला तूफान उत्तर और उत्तर-पश्चिम में 6 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।सोमवार के बाद इसके उत्तर की ओर घुमाव शुरू होने की उम्मीद है। तूफान-बल हवाएं केंद्र से 25 मील तक फैली हुई हैं और जबकि इसके प्रभाव में आने वाली उष्णकटिबंधीय हवाएं 80 मील तक फैल गयी हैं। एनएचसी के मुताबिक तूफान खतरनाक हालात पैदा कर सकता है। मेक्सिको के पश्चिमी जलिस्को, पश्चिमी नायरीट और दक्षिणी सिनालोआ राज्यों के हिस्सों में 5 से 10 इंच तक बारिश हो सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, निलंबित हो सकता है सऊदी अरब के साथ हथियार सौदा