अमरीका

ब्रिटिश नागरिक पर हमला करने के आरोप में अमरीका ने रूस पर लगाया प्रतिबंध

अमरीका ने रूस पर ब्रिटिश नागरिक की हत्या का प्रयास कनरे का आरोप लगाते हुए उस पर इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट और अन्य प्रौद्योगिकीयों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया। ब्रिटेन की सरकार ने इसका स्वागत किया है।

2 min read
ब्रिटिश नागरीक पर हमला करने के आरोप में अमरीका ने रूस पर लगाया प्रतिबंध

वाशिंगटन। अमरीका ने रूस पर ब्रिटेन में रह रहे पूर्व रूसी जासूस की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। वहीं, अमेरिका का कहना है कि ब्रिटेन में रह रहे पूर्व रूसी जासूस की हत्या के प्रयास को लेकर वह रूस पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। रूस ने इन आरोपों को गलत बताया है।

रूस ने किया था रासायनिक हमला

बता दें कि सर्गेइ स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया मार्च महीने में साल्सिबरी में एक बेंच पर बेहोशी की हालत में पाए गए थे। इस रासयानिक हमले में दोनों गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अस्पताल में कई सप्ताह तक चले इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे। ब्रिटेन की जांच में इस हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया गया था, लेकिन रूस ने इसमें अपनी भागीदारी से इनकार किया था।

अमरीका ने रूप पर लगाया हमले का आरोप

अमरीकी विदेश विभाग ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि इस घटना के लिए रूस जिम्मेदार है। विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नॉअर्ट ने कहा कि यह सिद्ध हो गया है कि रूस ने अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर यह रासयानिक हमला किया था और अपने ही नागरिकों के खिलाफ लीथल केमिलकल और जैविक हथियार इस्तेमाल किए।

रूस पर लगेगा प्रतिबंध

वहीं, ब्रिटेन सरकार ने अमरीका के इस कदम का स्वागत किया है। बता दें कि रूस पर लगया गया नया प्रतिबंध 22 अगस्त के आसपास प्रभावी हो जाएगा। इसके अन्तर्गत रूस पर इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट और अन्य प्रौद्योगिकीयों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है। अमरीका विदेश विभाग ने कहा कि यदि रूस विश्वसनीय आश्वासन देने में असफल रहता है तो 90 दिनों के भीतर अधिक कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

ट्रेड वॉर: अमरीका पर चीन का पलटवार, 16 अरब डॉलर के अमरीकी सामान पर लगाया अतिरिक्त शुल्क
Published on:
09 Aug 2018 12:58 pm
Also Read
View All