
वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र अमरीका ने समलैंगिक जोड़ों के संबंध में एक नया फरमान जारी किया है। नए नियम के मुताबिक वहां समलैंगिक जोड़ों को राजनयिक वीजा नहीं दिए जाएंगे। साथ ही ये भी कहा गया है कि वीजा पाने के लिए कानूनी रूप से शादीशुदा होना अनिवार्य है। ये आदेश ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को जारी किया गया था।
सोमवार से लागू की गई प्रभावी हुए नए नियम
गौर करने वाली बात ये है कि ये निर्देश इससे पहले ओबामा प्रशासन के दौरान दिए फैसले से ठीक विपरीत है। जानकारी के मुताबिक ये नई नीति पिछले महीने ही संयुक्त राष्ट्र के ज्ञापन में प्रसारित की गई, जिसके बाद ये सोमवार से लागू की गई थी।
अमरीकी विदेश विभाग जी -4 वीजा नहीं जारी करेगा
नए नीति संबंधित से ऑनलाइन प्रकाशित हुए संयुक्त राष्ट्र के ज्ञापन में जानकारी दी गई कि अब अमरीकी विदेश विभाग जी -4 वीजा नहीं जारी करेगा। बता दें कि ये वीजा अंतरराष्ट्रीय संगठनों और उनके परिवार के सदस्यों के समान जेंडर वाले घरेलू सदस्यों के लिए है। इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि संयुक्त राज्य अमरीका में मौजूद राजनयिकों के समलैंगिक जोड़ों को ऐसे वीजा के लिए विवाह का प्रमाण पेश करना होगा।
2009 में पूर्व सचिव हिलेरी क्लिंटन ने लागू किया इसके विपरीत नियम
गौरतलब है कि 2009 में पूर्व सचिव हिलेरी क्लिंटन ने जो इस संबंध में नियम लागू किया था वो इसके बिल्कुल अलग है। उस नियम के मुताबिक विदेशी राजनयिकों के समलैंगिक साथियों को 'परिवार' का दर्जा दिया गया था। इसी कारण उन्हें राजनयिक वीजा प्राप्त करने के योग्य बना दिया गया।