अमरीका के शिकागो में गोलीबारी की घटना के दौरान पार्टी में 100 से अधिक लोग मौजूद थे इससे पहले टेक्सास और ओहियो में बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था
शिकागो।अमरीका में हाल के दिनों में लगातार हो रही फायरिंग की घटना से लोगों में दहशत फैल गई है। बीते सप्ताह एक के बाद एक दो जगहों पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब फिर से एक घटना को अंजाम दिया गया है।
ताजा फायरिंग की घटना अमरीका के वेस्ट शिकागो से आई है। वेस्ट शिकागो की एक स्ट्रीट पार्टी में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
गोलीबारी की घटना के बाद अल पासो का दौरा करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप, विरोध में स्थानीय नेता
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस रात के करीब 2.47 बजे घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक बंदूकधारी ने अमरीका के वेस्ट शिकागो में चल रही एक पार्टी में अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पार्टी में 100 से अधिक लोग मौजूद थे। फायरिंग में गोली लगने से 6 लोग घायल हो गए।
हमले में पांच महिलाएं घायल
रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को हुई इस घटना में घायल सभी लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पार्टी के अंदर किसी बात को लेकर कुछ लोगों में आपस में झगड़ा हो गया।
इसके कुछ देर बाद एक कार में वहां पहुंची। कार से एक शख्स निकला और पार्टी में मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और फिर कार से भाग निकला। इस गोलीबारी की घटना में एक 25 वर्षीय व्यक्ति और पांच महिलाएं घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि घायल हुईं महिलाओं की उम्र 27से 38 साल के बीच है।
बता दें कि इससे कुछ पहले ही अमरीका के टेक्सास में वॉलमार्ट स्टोर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में 20 लोगों के मारे गए थे। इसके साथ ही 26 लोगों के घायल हो गए थे।
इसके अलावा अगले ही दिन ओहियो के डेटन में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस हमले में नौ लोग मारे गए थे, जबकि 16 लोगों को चोट आईं थीं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.